Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
जानें चाणक्य के मुताबिक कौन से पुरुष प्यार के मामले में कभी नहीं होते हैं असफल
किसी भी व्यक्ति के जीवन में प्रेम बेहद ही खूबसूरत पहलू होता है। ये जीने का एक नया अंदाज और सलीका सीखा जाता है। चाणक्य ने सिर्फ राजनीति को लेकर ही लोगों का मार्गदर्शन नहीं किया है बल्कि उन्होंने मानव जीवन और रिश्तों के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो आज के समय में भी सार्थक है। उनके द्वारा दिए सुझावों को व्यक्ति यदि मान ले तो वो जीवन में कई तरह की कठिनाईयों से बचा रह सकता है। चाणक्य ने प्रेम जैसे मुद्दे पर भी रौशनी डाली है। अगर आप प्रेम जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो चाणक्य नीति में ऐसे चार तरह के पुरुषों का जिक्र किया है जिनके गुण आपकी मदद कर सकते हैं।

सम्मान करने वाला पुरुष
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपनी स्त्री अथवा प्रेमिका की इज्जत करता है और उन्हें सम्मान की नजरों से देखता है वो सफलतापूर्वक अपना रिश्ता निभा लेते हैं। ऐसे पुरुष जीवन में उनके महत्व और भागीदारी को कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं।

परायी स्त्रियों से दूरी
जो इंसान अपनी पत्नी और प्रेमिका पर विश्वास रखता हो। साथ ही दूसरी औरतों को वासना की नजर से न देखता हो वो प्रेम जैसे नाजुक बंधन को भी जीवन भर निभा ले जाते हैं।

सुरक्षा की भावना
जब कोई स्त्री अपना घर परिवार छोड़कर किसी व्यक्ति को चुनती है तो इसका अर्थ है कि वो उसपर दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा करती है। ऐसे में ये पुरुष की जिम्मेदारी है कि वो जिससे प्रेम करता है उसे सुरक्षित माहौल दे। साथ ही उसकी जरूरतों का ध्यान रखें।

शारीरिक सुख
पुरुष के लिए ये आवश्यक है कि वो अपनी पत्नी या प्रेमिका को एहसास कराये कि वो उसके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति है। मानसिक सुरक्षा की अनुभूति के साथ जो पुरुष अपनी साथी की शारीरिक संतुष्टि का ख्याल रखता है उनका रिश्ता अटूट बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications