Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Chanakya Niti: हारी हुई बाजी को जीत में बदल सकते हैं ये टिप्स
हमारे जीवन में लक्ष्यों का बहुत महत्व होता है। कुछ पूर्व निर्धारित लक्ष्यों के लिए ही हर व्यक्ति जीवन भर कड़ा संघर्ष करता है। व्यक्ति के लक्ष्य विभिन्न प्रेरणाओं से प्रेरित हो सकते हैं। लक्ष्य व्यक्तिगत पसंद, धन, वैभव, शिक्षा आदि से प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। चाणक्य इन लक्ष्यों को प्राप्त करने और जीवन में सफ़ल होने के लिए कुछ सुझाव देते हैं। उनके अनुसार इन सुझावों के ज़रिये व्यक्ति अपनी हारी हुई बाजी या अपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। जानते हैं इन सुझावों के बारे में विस्तार से -

मेहनत से ही होते है सफ़ल
बेहद प्रचलित पंक्ति के अनुसार ‘मेहनत करने वालों की भी हार नहीं होती।' चाणक्य भी मेहनत करने को सर्वोच्च मानते हैं। उनके अनुसार यदि मेहनत करने के बावजूद व्यक्ति असफल हो जाता है, फिर भी वह उन लोगों से बेहतर ही होता है जिन्होंने बिना किसी मेहनत के गलत या शॉर्टकट तरीकों से सफलता पाई हो। मेहनत हमें ना केवल अनुभव और सीख देती है बल्कि एक संतुष्टि का भी आभास कराती है। एक बार की हुई मेहनत किसी न किसी मौके पर काम ज़रूर आती है। इसलिए आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता पूर्वक अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करना अनिवार्य होता है।

बार बार करें प्रयास
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को असफलता से निराश होकर प्रयास करना बंद नहीं करना चाहिए। मनुष्य एक बार असफल होने के बाद निराश हो जाता है, और मेहनत करना छोड़ देता है। उनका कहना है कि सच्ची सफलता निरन्तर प्रयास के बाद ही मिलती है। जैसे एक चींटी दीवार पर बार बार गिरने के बावजूद भी आगे बढ़ने की अपनी कोशिशें नहीं छोड़ती है, उसी तरह एक इंसान को भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

लक्ष्यों और उनके प्रति प्रयासों से ही जीवन का अर्थ होता है
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का जीवन लक्ष्यों और प्रयासों के बगैर व्यर्थ होता है। यदि व्यक्ति के जीवन में कोई लक्ष्य ही ना हो तो वह जीवन अस्त-व्यस्त, बिना अर्थ का दिखाई पड़ता है। उसी प्रकार यदि लक्ष्यों की प्राप्ति बिना मेहनत के गलत रास्तों से हो तो वह उन लक्ष्यों को प्राप्त करके भी पूर्ण रूप से सफ़ल नहीं होगा। इसलिए पूरे मन से निर्धारित किये हुए लक्ष्य और उनके प्रति की गई ईमानदार कोशिश से ही जीवन अर्थ से पूर्ण होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











