Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chanakya Niti: चाणक्य के बताये इस मंत्र को जान लेंगे तो जीवन में कामयाब होने से नहीं रोक पाएगा कोई
महान आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ चाणक्य नीति में ना केवल सीधे सीधे सुझाव दिए बल्कि कई ऐसी बातों को भी रखा जो हमें स्वयं का आत्म मंथन करने में सहायता कर सकते हैं। नीति ग्रन्थ के 18वें श्लोक में वे कुछ ऐसे प्रश्न सामने रखते हैं जो यह समझने में सहायक होते हैं कि क्या मैं सफलता के रास्ते पर हूँ? उनके अनुसार ज्यादातर लोग इन बातों को अनदेखा कर देते हैं पर इन बातों पर गौर करके ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं आचार्य चाणक्य का सफलता मन्त्र -
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ।
कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।।

मेरा समय कैसा है?
व्यक्ति को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उसका वर्तमान समय कैसा चल रहा है। व्यक्ति अपने समय को अनदेखा करते हैं। हमें अपने समय, उसके अच्छे या बुरे होने के प्रति जागरूक होना चाहिए। समय के बारे में जानकारी होने से आप अपने वर्तमान और भविष्य की सही योजना बना सकते हैं। अपने समय का सही प्रकार से उपयोग आगे चलकर आपको सफ़ल बनाता है।

कौन है मेरे सच्चे मित्र?
व्यक्ति को खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उसके कितने सच्चे मित्र है? आज के युग में हम दोस्त के भेष में कई शत्रुओं या बुरा चाहने वालों से घिरे रहते हैं। ऐसे में यह ज़रूरी है कि हम सच्चे मित्रों की पहचान करें और केवल उनसे ही अपने सम्बन्ध कायम रखें। ऐसा करने से हम सफलता की राह में अपने सच्चे मित्र अपने साथ रख सकते हैं।

कैसा है मेरा देश?
जिस क्षेत्र में आप रहते और काम करते हैं उसके बारे में भी आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। हमारे रहने के क्षेत्र हमारे काम को प्रभावित करते हैं। अपने क्षेत्र की जानकारी, वहां के लोग और वहां के माहौल के बारे में सजग होना चाहिए।

क्या है मेरी आय और खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपनी आय और व्यय के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कई बार हम अपनी आमदनी से अधिक खर्च करना शुरू कर देते हैं जिससे हम अपनी बचत भी कम कर देते हैं और उधारी भी ले लेते हैं। अपनी आय के अनुसार खर्च करने से हम भविष्य के लिए बचत करने में भी सक्षम हो पाते हैं।

क्या है मेरी क्षमताएं?
व्यक्ति को सफ़ल होने के लिए कड़ी मेहनत और कार्य करने की ज़रूरत होती है। उसके लिए अलग अलग क्षमताओं का होना ज़रूरी होता है ताकि आप अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य कर सकें। क्षमता से अधिक अपने ऊपर काम ले लेने से आपके असफल होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
