Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Chanakya Niti: मर्द इन बातों को रखें राज़, वैवाहिक जीवन बना रहेगा खुशहाल
आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में समाज, राजनीति, अर्थशास्त्र, परिवार, मनुष्य की प्रवृति और उसके संबंधों जैसे विषयों पर विस्तार से ऐसी बातें लिखी जो आज भी काफी प्रासंगिक हैं। चाणक्य नीति में उन्होंने दांपत्य जीवन और परिवार में शान्ति बनाये रखने के भी उपाय बताये हैं। उन्होंने उन चार बातों का ज़िक्र अपने नीति शास्त्र में किया है जिनको कभी भी अपनी पत्नी के साथ साझा नहीं करना चाहिए, इससे आपका गृहस्थ जीवन कुशल रहेगा। चलिए जानती है कौन सी है वो 4 बातें जो भूलकर भी अपनी पत्नी से नहीं करनी चाहिए।

ना बताएं अपनी कमजोरी
चाणक्य का कहना है कि यदि आपमें कोई कमजोरी या कमी है तो उसे कभी भी अपनी पत्नी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। आपकी कमजोरी पत्नी को पता चल जाने से वह उसका प्रयोग आपके खिलाफ़ किसी परिस्थिति या किसी सार्वजनिक स्थान पर भी कर सकती है। इसका प्रयोग वे अपनी बात मनवाने के लिए कर सकती हैं।

अपने साथ हुए अपमान के विषय में
चाणक्य नीति में यह कहा गया है कि अपने साथ हुए किसी अपमान की चर्चा भी अपनी पत्नी से नहीं करनी चाहिए। उस अपमान के कारण वे आपको कमतर समझ सकती हैं या उसका ताना भी दे सकती हैं। इसलिए अपने साथ हुए किसी अपमान की बात को छिपाकर ही रखे।

छिप कर करें दान
चाणक्य के अनुसार दान का कार्य हमेशा गुप्त रूप से ही करना चाहिए। यहां तक कि अपनी पत्नी को भी दान के बारे में नहीं बताना चाहिए। कहाँ, किसको और कितना दान किया है इसकी जानकारी पत्नी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। दान का महत्व तभी होता है जब वह गुप्त रखा जाए।

ना बताएं अपनी पूरी कमाई
नीति शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति को अपनी कमाई के बारे में पूरी तरह से अपनी पत्नी को नहीं बताना चाहिए। पूरी कमाई बताने से महिला कमाए धन पर अधिकार करने लगती है और वो घर की बचत के नाम पर आपके खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications