Latest Updates
-
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार बांटने से बढ़ते हैं ये दुःख, दूसरों से कभी न करें शेयर
महान अर्थशास्त्री, चिन्तक एवं रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने अपनी रचना चाणक्य नीति में बेहतर और सुखी जीवन से संबंधित कई महत्वपूर्ण सिद्धांत और सुझाव दिए। वर्तमान समय में यह सुझाव भले ही थोड़े कठोर लगे लेकिन ये मनुष्य के जीवन को सरल बनाते हैं। चाणक्य ने व्यक्ति के कर्मों, सफ़ल जीवन के उपायों और धर्म-अधर्म संबंधित बातों को विस्तार से लिखा है। आचार्य ने कुछ ऐसी बातों को दूसरों से छिपाकर रखने की सलाह दी है जिनसे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हम भावनाओं में आकर हर निजी बात दूसरों को बताने लगते हैं, लेकिन ये आदत परेशानी का सबब बन सकती है। क्या है वो बातें जिनको नहीं करना चाहिए दूसरों से साझा जानते हैं विस्तार से -

ना बताएं धन या आर्थिक परेशानी
वर्तमान समाज में धन ही सबसे शक्तिशाली माना जाता है। आज पैसा रिश्तों को बनाता बिगाड़ता है। धन होने से व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ जाता है, और धन की कमी से लोग उसे कम पसंद करना भी शुरू कर देते हैं। चाणक्य के अनुसार यदि आपको कोई आर्थिक नुकसान या परेशानी हुई है तो उसे दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए। ऐसे में वह व्यक्ति आपसे संबंधों में कमी और मदद से कतराने लगेगा।

अपने दुखों को न करें साझा
यह बेहद प्रचलित लोकोक्ति है कि लोग अपने सुख से ज्यादा दूसरों के दुःख को देखकर खुश होते हैं। चाणक्य भी इस बात की पुष्टि करते हैं। उनके अनुसार हमें अपने दुःख अपने तक ही रखने चाहिए। दूसरों को अपने दुःख और परेशानी बताने से वे खुश होंगे, पीठ पीछे आपकी हंसी उड़ायेंगे और उन परेशानियों का इस्तेमाल आपके खिलाफ़ भी कर सकते हैं।

पत्नी के चरित्र की न करें चर्चा
अपनी पत्नी के चरित्र की या अपने दाम्पत्य जीवन की परेशानियों की चर्चा किसी बाहर वाले से नहीं करनी चाहिए। यदि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है तो इसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए क्योंकि यह लोगों में चर्चा का विषय बन सकता है और आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।

अपने साथ हुए अपमान को रखें अपने तक
चाणक्य के अनुसार यदि आपका कभी किसी ने अपमान किया हो तो उसकी जानकारी अपने तक ही रखे। अपने साथ हुए अपमान को किसी दूसरे के साथ साझा करने से लोग आपका सम्मान करना कम कर देते हैं और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा कम हो जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications