Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Chanakya Niti: आपका नुकसान कराने से नहीं चूकते है ऐसे धूर्त लोग, चाणक्य ने दी है दूर रहने की सलाह
भारत के एक महान विचारक, रणनीतिकार, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन, समाज, राज्य नीति, नीति शास्त्र संबंधित रचनाएं कीं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों, दर्शन शास्त्र एवं नैतिकता पर आधारित जीवन मूल्यों को एक शास्त्र में पिरोया जिसे आज चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।
भले ही यह शास्त्र वर्षों पहले लिखा गया हो, परंतु आज के आधुनिक जीवन की समस्याओं से बचने के लिए भी यह उपाय उपलब्ध कराता है। चाणक्य नीति का सही से पालन कर व्यक्ति जीवन में समस्याओं से दूर रह सकता है।
इस नीति शास्त्र में चाणक्य ने कुछ विशेष प्रकार के लोगों से हमेशा दूर रहने की सलाह दी है। कौन हैं ये लोग और कैसे इनसे दूर रहकर आप अपनी मुश्किलों को कम कर सकते हैं, चलिए जानते हैं -

स्वार्थी लोगों से रहें दूर
चाणक्य ने यह सलाह दी है कि व्यक्ति को हमेशा स्वार्थी लोगों की पहचान कर उनसे दूर ही रहना चाहिए। वे केवल अपना स्वार्थ या फायदा देखते हैं और इसके लिए वे दूसरों के नुकसान की भी परवाह नहीं करते। ऐसे लोगों के साथ रहने से ना केवल आपको नुकसान पहुंचता है बल्कि कई स्थितियों में आप किसी संकट में भी पड़ सकते हैं। इस कारण हमेशा स्वार्थी लोगों से खुद की दूरी बनाये रखनी चाहिए।
नशेबाज़ लोगों से बनाएं रखें दूरी
हमारे जान पहचान में हमेशा कोई न कोई व्यक्ति ऐसा जरुर होता है जिसे नशे की बुरी लत होती है। चाणक्य नीति यह सलाह देती है कि हमें नशे में बुरी तरह से डूबे लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों को नशा करने के लिए पैसों की हमेशा ज़रूरत होती है। इनकी संगत में पड़कर हम भी नशा करना शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही नशा करके वे एक असामजिक तत्व भी बन जाते हैं जो गलत कामों यहां तक कि जुर्म करने को भी तैयार रहते हैं।

जिनको हो चोरी करने की आदत
चोर तो वैसे भी अपराधी होते हैं। व्यक्ति को ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए जो चोरी करते हों। वे केवल अपने सुख, अपनी आवश्यकताओं, अपने अरमानों को पूरा करने के लिए दूसरों की मेहनत करके कमाई गई धन-संपत्ति को चुराने से पीछे नहीं हटते हैं। वे ऐसा आपके साथ भी कर सकते हैं। और साथ ही आप उनकी इस आदत के कारण किसी बड़े संकट में भी पड़ सकते हैं। ऐसी प्रवृति के लोगों से फासले रखना चाणक्य नीति के अनुसार ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
