Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
Chanakya Niti: इन 5 बातों को छिपाकर रखने वाली औरतें पति को रखती हैं जीवनभर खुश
आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रन्थ चाणक्य नीति में पारिवारिक जीवन से संबंधित कई दिलचस्प नीतियों, सुझावों और सिद्धांतों को विस्तार में लिखा। उन्होंने पति पत्नी के वैवाहिक जीवन के विषय में भी काफी विस्तार से लिखा। वे लिखते हैं कि पत्नी अपनी जिंदगी में अपने पति से 5 बातें हमेशा छिपाकर रखती हैं। चाणक्य के अनुसार इन बातों को छिपाने से दोनों का सम्बन्ध मधुर भी बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये बातें -

पूर्व प्रेमी या क्रश
चाणक्य के अनुसार पत्नी कभी भी अपने पूर्व प्रेमी के बारे में अपने पति को नहीं बताती है। पूर्व में रहे अपने क्रश या किसी पसंद के बारे में कोई भी जानकारी पति के साथ साझा नहीं करती है। हालांकि ये जानकारियां उसकी सहेलियों को तो पता होती ही है, मगर वो अपने पति से इस बारे में कहने से बचती है।

धन को छिपाकर बचत करना
औरत को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। पत्नियां पति से अपने पास रखे पैसों के बारे में कभी भी नहीं बताती हैं। वे उन पैसों की बचत करती हैं। ये बचाये हुए पैसे घर के ही काम आते हैं, लेकिन ये हमेशा पति से छिपाकर रखती हैं।

मन ना होने पर भी हामी भर देना
किसी दाम्पत्य जीवन के सफ़ल होने के लिए ये ज़रूरी होता है कि दोनों एक दूसरे की ज़रूरतों का सम्मान करें। लेकिन अधिकतर बार यह देखा गया है कि पत्नियां अपने पति को खुश रखने के लिए उनकी हां में हां मिला देती हैं। पत्नी किसी झगड़े या कलह से बचने के लिए सहमती ना होने के बावजूद भी हामी भर देती हैं।

अपनी असंतुष्टि को छिपाना
पत्नी की संतुष्टि पर पति का आत्मसम्मान और गृहस्थी का सुख चैन निर्भर रहता है। आदर्श पत्नी हमेशा संतुष्ट दिखती है। इसलिए पत्नी पूर्ण रूप से संतुष्ट ना होने के बावजूद अपनी शिकायतों और इच्छाओं को छिपा कर रखती है।

अपनी बीमारी को छिपाना
महिलाएं अपनी शारीरिक संरचना के कारण किसी न किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझती रहती हैं। ऐसे में पत्नी अपने पति से ये असुविधाएं छिपा कर रखती हैं और अपनी बीमारी के बारे में पति को नहीं बताती हैं। इससे वे घर की रोज़मर्रा के दैनिक कार्यों में बाधा नहीं पहुंचने देती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
