Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जुलाई महीने में सूर्य ग्रहण के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें तिथि और सूतक काल
कोई भी आकाशीय घटना होने पर एक तरफ खगोल शास्त्रियों की दिलचस्पी बढ़ जाती है तो वहीं ज्योतिष शास्त्र की जानकारी रखने वाले लोगों की उत्सुकता भी बढ़ जाती है। इस साल जुलाई में दो ग्रहण लगने से यह महीना कई मायनों में खास बन गया है। इस महीने में पहले सूर्य ग्रहण लगेगा और फिर 15 दिनों के भीतर ही चंद्र ग्रहण लग जाएगा। इस लेख में जानते हैं सूर्य ग्रहण तथा चंद्र ग्रहण की तिथि और सूतक का समय।

इस तिथि को पड़ेगा सूर्य ग्रहण
साल 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को लगने वाला है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा जो चार घंटे 33 सेकेंड तक देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण रात 11 बजकर 31 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात रहेगी और इस वजह से ये भारत में नजर नहीं आएगा। मगर इसके बावजूद इस समय कुंडली और ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ प्रभाव जरूर पड़ सकता है।
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य का आने वाला प्रकाश रुक जाता है और यही स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है। 2019 का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा।

इन स्थानों पर देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण
नासा- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट से शुरू होगा और दक्षिणी प्रशांत, चिली और अर्जेंटीना के कई हिस्सों तक पहुंचेगा। आपके जगह पर निर्भर करेगा की वहां इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता कितनी होगी। अर्जेंटीना के सेन जुआन के लोग यह आकाशीय घटना 36 सेकेंड तक देख सकेंगे। यूके और यूरोप में इसे नहीं देखा जा सकेगा। वहीं पैराग्वे, उरुग्वे, ब्राजील और इक्वाडोर देशों में ग्रहण का आंशिक रूप ही देखा जा सकेगा।

जानें चंद्र ग्रहण की तारीख और समय
2 जुलाई को सूर्य ग्रहण के बाद इस माह की 17 तारीख को ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 17 जुलाई बुधवार का दिन है लेकिन ग्रहण का सूतक एक दिन पहले 16 जुलाई को ही लग जाएगा। चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की रात 1 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा और लगभग 3 घंटे के लिए रहेगा।
भारत में ये ग्रहण नजर आने की स्थिति में जातकों खासतौर से गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपना ख्याल रखने की जरूरत है। ये चंद्र ग्रहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में लग रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
