Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
December 2020: क्रिसमस के अलावा भी ये बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे दिसंबर माह में, जानें सबकी सही तिथि
साल 2020 का आखिरी माह शुरू हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक दिसंबर के महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं। दिसंबर में उत्पन्ना एकादशी और मोक्षदा एकादशी जैसे व्रत पड़ेंगे। वहीं इस माह में काल भैरव जयंती भी मनाई जाएगी। दिसंबर के महीने में क्रिसमस का उत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2020 के आखिरी महीने दिसंबर में कौन कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं और उनकी तिथि क्या है।

7 दिसंबर 2020: काल भैरव जयंती
मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का दिन काल भैरव अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। काल भैरव की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक परेशानियों में राहत मिलती है। इस साल काल भैरव जयंती 7 दिसंबर को मनाई जाएगी।

11 दिसंबर 2020: उत्पन्ना एकादशी
उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन इनकी विशेष पूजा करने से लाभ मिलता है।

12 दिसंबर 2020: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
प्रदोष व्रत हर महीने कृष्ण और और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 12 दिसंबर के दिन कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ये दिन विशेष महत्व रखता है।

13 दिसंबर 2020: मासिक शिवरात्रि
दिसंबर की 13 तारीख को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं।

14 दिसंबर 2020: मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य ग्रहण
14 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या है। इस दिन को अगहन और पितृ अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों को याद किया जाता है। 14 दिसंबर सोमवार का दिन इस लिए भी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

15 दिसंबर 2020: धनु संक्रांति
15 दिसंबर मंगलवार के दिन सूर्य देव धनु राशि में पहुंच जाएंगे। सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2021 तक स्थित रहेंगे। धनु राशि में प्रवेश होने के कारण इसे धनु संक्रांति कहा जाता है।

25 दिसबंर 2020: मोक्षदा एकादशी
मोक्षदा एकादशी 25 दिसंबर को पड़ने वाला है। मोक्ष का नाश करने के कारण यह दिन मोक्षदा एकादशी कहलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान दिया था। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी।

25 दिसबंर 2020: क्रिसमस डे
दुनियाभर में 25 दिसंबर का इंतजार होता है। इस दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में इस दिन उत्सव मनाया जाता है।

30 दिसंबर 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
30 दिसंबर बुधवार के दिन मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत महत्व है। श्रद्धालु दान-दक्षिणा और पूजा-पाठ में समय बिताते हैं।



Click it and Unblock the Notifications