Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
धनतेरस है आज, इस समय करें पूजा और खरीददारी, वरना.....
दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाने वाला त्योहार धनतेरस आज मनाया जा रहा है। इस दिन आपको ये ध्यान रखना है कि क्या क्या करना चाहिए और किस समय करना चाहिए। दिवाली से पहले धनतेरस का बहुत बड़ा महत्व होता है। जब धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा और इसी के साथ 5 दिवसीय दीपावली का त्योहार शुरू हो जाएगा।
इस दिन कोई न कोई नया सामान खरीदने की परम्परा है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी आदि धातु की चीज खरीदना शुभ माना जाता है और अगर ये चीज शुभ योग में खरीदा जाए तो ये और अधिक फलदायक होता है।
लेकिन क्या आप जानते है कि इसका भी एक शुभ मुहूर्त होता और पूजा करने और खरीददारी करने से पहले इसको जानना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि जब आर धनतेरस में पूजा करें या कुछ खरीदने जाएं तो किस समय जाएं। आइए जानते है इसका सही समय क्या है....

खरीददारी करने का शुभ समय है ये
वैसे तो आप पूरे दिन भी खरीददारी कर सकती है पर इस धनतेरस को जो शुभ मुहूर्त बन रहा है वो शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। लेकिन ऐसी मान्यता है कि अगर आपने इस धनतेरस को इस शुभ मुहूर्त में खरीददारी की तो आपके और आपके परिवार के लिए आने वाली वस्तु शुभ रहेगी।

धनतेरस पूजा करने का सही समय
क्या आपको पता है कि धनतेरस पूजा सही समय में करने से क्या लाभ होते है। आइए जानते है कि इसके फायदे क्या है दरअसल धनतेरस पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान धनतेरस पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। इसलिए ये ध्यान रखें कि अगर आप धनतेरस पूजा करने जा रहे है तो आप इसी काल में धनतेरस की पूजा करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

ऐसे करें धनतेरस की पूजा
क्या आप जानते है कि धनतेरस की पूजा कैसे करनी चाहिए। आइए जानते है इसके विषय में दरअसल सबसे पहले धनतेरस की पूजा करते समय आप मिट्टी का हाथी और भगवान धनवतरि की मूर्ति की स्थापना करें फिर या तांबे की आचमनी में जल का आचमन कर भगवान गणेश का पूजन करें। ऐसा करने के बाद अपने हाथों में फूल लेकर भगवान का जाप भी करें।

यमराज के लिए क्यों जलाया जाता है दीपक
क्या आप जानते है कि धनतेरस के पहले आप घर के बाहर दीपक क्यों जलाते हो। दरअसल इसके पीछे भी एक गंभीर मान्यता छिपी हुई है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस वाले दिन अगर आप घर के द्वार पर एक दिया जलाकर रखते है तो आपके और आपके परिवार पर यमराज की कृपा होती है। ऐसा करने से आपके और आपके परिवार के ऊपर यमराज बहुत खुश हो जाते है और आपके परिवार में किसी की भी अकाल मौत नहीं होती है। इसलिए आप भी इस यमराज के नाम का एक दिया अवश्य जलाएं और अपने परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना करें।



Click it and Unblock the Notifications











