Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अगर आपको आते हैं ऐसे सपने तो होने वाली है धन वर्षा

सपने देखना अच्छी बात होती है। कुछ लोग तो खुली आँखों से ही सपने देखते हैं, वहीं कुछ लोग रात को या दिन में सोते वक़्त सपने देखते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि हर सपने का अपना एक अर्थ होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के विषय में बताएंगे जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में आपके साथ क्या होगा- शुभ या अशुभ।

सपने में ढोलक देखना या बजाना
अगर आपने सपने में ढोलक देखा है तो इसका अर्थ है कि आपके घर किसी ख़ास मित्र या रिश्तेदार का आगमन होने वाला है। इसके अलावा अगर आप सपने में खुद को ढोलक बजाते हुए देख रहे है तो यह एक शुभ संकेत है। जिसका अर्थ होता है आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। अगर स्त्रियां सपने में ढोलक बजाते हुए खुद को देख रही हैं तो इसका मतलब उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति होने वाली है।
सपने में कुआं देखना
सपने में कुआं देखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिलने वाला है। साथ ही अगर आपने पानी से भरा हुआ कुआं देखा है तो इसका मतलब है कि आपको जल्द ही धन लाभ होने वाला है जिससे आप मालामाल हो जाएंगे।
सपने में चोर देखना या चोरी होते देखना
यदि आपने सपने में चोर को देखा है तो यह सपना अच्छा होता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपको धन लाभ होने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आपने चोर को सोना, चांदी या अन्य कोई वस्तु चुराते हुए देखा है तो यह एक अशुभ संकेत है जिसका मतलब होता है कि आपको धन हानि हो सकती है।
सपने में जूता चोरी होना
अगर सपने में आपका जूता चोरी हो जाता है तो इसका अर्थ होता है कि आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आने वाली है।
सपने में किसी दूसरे की चीज़ छीनना
अगर आपने सपने में देखा है कि आप किसी दूसरे की चीज़ छीन रहे हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा सपना आने का मतलब होता है कि बहुत जल्द ही आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है, ख़ास तौर पर शेयर मार्केट, दलाली या सट्टे से जुड़े लोगों को कोई बहुत बड़ा फायदा मिलता है।
सपने में अंडा देखना
अगर कोई स्त्री सपने में अंडा देख रही है ख़ासतौर पर कोई गर्भवती महिला तो उसके लिए यह बेहद शुभ स्वप्न है। इसका अर्थ होता है कि उसे पुत्र प्राप्ति का योग है। अगर कुँवारी लडकियां खुद को अंडा खाते हुए देख रही हैं तो इसका मतलब होता है कि उनका आने वाला जीवन सुखमय रहेगा।
सपने में आटा देखना
सपने में आटा देखना भी बेहद शुभ माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है साथ ही लम्बे समय से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएगा।
सपने में नदी देखना
यदि आपने सपने में खुद को नदी पार करते हुए देखा है तो इसका अर्थ होता है कि आपको जल्द ही किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है। नदी पार करने का मतलब होता है कि आप सभी मुश्किलों को पार कर सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इसके अलावा अगर आप खुद को नदी या तालाब में तैरते हुए देख रहे हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपको अपने किसी प्रयास में सफलता मिलने वाली है।
सपने में नहाना
यदि आप सपने में किसी दरिया में स्नान कर रहे हैं तो यह एक शुभ सपना है। इसका अर्थ होता है कि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको सभी रोगों से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन आप सपने में खुद को किसी तालाब में नहाते हुए देख रहे हैं तो इसका मतलब कुछ अशुभ होने वाला होता है। ख़ासतौर पर आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुरत होती है क्योंकि ऐसे सपने इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications