Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
धनतेरस 2018: फर्नीचर खरीदने से पहले ध्यान में रखें वास्तु के नियम, होगा मंगल
त्योहारों के इस मौसम में हम ढ़ेर सारी खरीदारी करते हैं, खास तौर पर दिवाली और धनतेरस के शुभ अवसर पर हम अपने घर की साज सजावट की वस्तुओं से लेकर महंगे आभूषणों तक की खरीदारी करते हैं।
यहां तक कि हमारे शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है कि दिवाली और धनतेरस पर खरीदारी करना घर में शुभता लाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमारी बरकत होती है।

लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन चीज़ों की खरीदारी से वास्तु का भी बहुत गहरा संबंध होता है। हमने अपने पिछले लेख में आपको बताया था कि किस दिन कौन सी चीज़ खरीदना आपके लिए शुभ और अशुभ होता है।
आज भी हम आपको फर्नीचर से जुड़े कुछ नियम बताएंगे जिन्हें इस दिवाली और धनतेरस आप ध्यान में रख कर ही अपनी खरीदारी करें ताकि आपको कभी भी धन धान्य की कमी न हो और मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। आइए जानते हैं फर्नीचर से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

1. चाहे घर हो या आपका कार्यस्थल हमेशा पवित्र लकड़ियों से बने फर्नीचर ही खरीदें जैसे शीशम, सागवान, साल और चंदन। इन पेड़ों की लकड़ियों से बने फर्नीचर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है।
2. वास्तु शास्त्र के अनुसार फर्नीचर खरीदते समय भी आपको दिन ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि हर दिन इस तरह की खरीदारी के लिए शुभ नहीं होता। इसलिए भूलकर भी आप शनिवार, मंगलवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर ना खरीदें।
3. जिस तरह से वास्तु शास्त्र में यह बतया गया है कि घर की दीवारों पर हमेशा हल्के रंग का प्रयोग करने को कहा जाता है, ठीक उसी प्रकार, हमें अपने घर या कार्यस्थल के लिए हल्के रंग के फर्नीचर का ही चयन करना चाहिए। इससे माहौल शांत रहता है। वास्तु शास्त्र में ज़्यादा भड़कीले रंगों को अशुभ माना जाता है।
4. अगर फर्नीचर पर कोई शुभ निशान जैसे गाय, मोर, कछुआ बना हो तो बहुत ही अच्छा होता है। इससे आर्थिक लाभ होता है।
5. ध्यान रहे फर्नीचर के कोने ज़्यादा नुकीले ना रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके फर्नीचर के कोने नुकीले रहेंगे तो आपके घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जाओं का वास रहेगा। साथ ही आपकी बरकत भी रुक जाएगी। इस वजह से फर्नीचर बनवाते या खरीदते समय इस बात को ज़रूर ध्यान में रखें।
धनतेरस पर ना खरीदें इन चीजों को

धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खरीदने से इस वर्ष आपको बचना होगा।
1. कांच से बनी वस्तुएं इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। कांच से बनी चीज़ों को खरीदने से घर में अशुभता आती है क्योंकि इसका संबंध राहु ग्रह से है।
2. एल्युमिनियम के बर्तन भी ना खरीदें।
3. चाकू, कैंची, छुरी और लोहे के बर्तन खरीदना भी इस दिन अशुभ होता है।
4. धनतेरस पर लोग सोने के आभूषण खरीदते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस दिन सोना खरीदना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है इसलिए इसकी जगह आप हीरा या चांदी खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
