Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिवाली सेलीब्रेशन को बनाना चाहते है खास, तो इन चीजों को ना करें नजरअंदाज
दीपावली एक ऐसा त्यौहार जो सभी के मन में एक अलग ही उत्साह और जोश भर देता है। देखा जाए तो इसी उत्साह और जोश के दम पर हम फ़ेस्टिवल सीजन का असली मज़ा ले पाते है। लेकिन खुशी के इस मौके पर कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज कर देते है। और इसका पछतावा हमें बाद में होता है। यहां हम आपको वो जरूरी बातें बताने वाले है जिन्हें अपनाकर आप ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की दिवालीको भी बेहतरीन बना सकते है।

मोबाइल से रखें दूरी
आमदिनों में आजकल लोगों को अपने से ज्यादा मोबाइल पर समय बिताते हुए देखा जाता है। और इसकी वजह से हम अपनों से दूर होते जा रहे है। लेकिन चूंकि दिवालीके वेकेशन भी इसीलिए होते है कि हम अपनों के साथ मिलकर खुशियों के इस पर्व को सेलीब्रेट करें। तो भला मोबाइल को अपने रिश्ते, अपनी खुशियों को आड़े क्यूं आने दिया जाए। इस पर घंटों खराब करने की बजाय अपनों के साथ समय बिताने का एक अलग मजा है। इसलिए इस दिवाली खुद से ये वादा कीजिए कि आप मोबाइल का यूज सिर्फ रिश्तेदारों और दोस्तों को विश करने के लिए ही करेंगे।

घर को डेकोरेट करने में करें मदद
घर सभी का होता है। सभी वहां रहते है। तो भला उसे सजाने का काम केवल घर की औरतों का ही क्यूं हो। जिस तरह महिलाएं भी बाहरी कामों में भागीदारी निभाती है तो क्या आपकी जिम्मेदारी नहीं बनती घर के कामों में उसकी मदद करने की। बल्कि घर के डेकोरेशन जैसे छोटे-मोटे कामों में मदद करके आप घर की महिलाओं को खुश कर पाएंगे।

कम्यूनिटी हैल्पर को भी दिवालीविश करें
हमारी रोजर्मरा की जिंदगी में हम कई ऐसे लोगों से मिलते है, जो हमारी जिंदगी को आसान बनाने में हमारी मदद करते है। तो उन्हें खुश करने के लिए दिवाली से अच्छा मौका भला क्या हो सकता है। जी हां, दूध वाले से लेकर सब्जी लाने वाले, कैब ड्राइवर और सफाईकर्मियों को इस साल दिवालीविश करना ना भूलें। यकीन मानिए, आपके प्यार भरे दो बोल उनको अंदरूनी खुशी देंगे। उन्हें विश करके आप उन्हें ये एहसास दिला सकते है कि आपकी जिंदगी में वो भी अहमियत रखते है।

सोशल एकाउंट पर पूरा एल्बम ना ड़ाल दें
आजकल यंगस्टर्स को शो-ऑफ की बहुत आदत लग गई है। और बात अगर दिवाली की हो तो बस पूछो ही मत। कुछ लोग दूसरों को टैग करके अपने दिवालीसेलीब्रेशन की ढेरों फोटो अपलोड कर देते है। लेकिन आपको ये बात समझनी होगी कि इस दिन सभी अपने तरीके से सेलीब्रेशन करते है। ये जरूरी नहीं कि आप से जुड़ी चीजों में उसे भी दिलचस्पी हो। तो अपने फ्रेंडस को टैग करने की या ढेर सारी फोटोज ड़ालने की ये जो आदत है वो इस साल से बदल दीजिएगा, वरना पता चला आपके दोस्तों ने आपको फ्रेंड लिस्ट से ही रिमूव कर दिया।

अजीबोगरीब मैसेज ना करें
दिवाली के मौके पर सभी को विश करना अच्छी बात है। लेकिन अजीब-ओ-ग़रीब मैसेज करने के बजाए, खुद से कुछ टाइप करके सभी को भेजें। क्यूंकि कई बार हम दूसरों के भेजे मैसेज को आगे से आगे भेज देते है, जिसकी वजह से आप हंसी का पात्र बन सकते है। और अगर आपको दिवाली पर पटाखें छोड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है तो दिवालीपर पटाखे क्यों नहीं फोड़ने चाहिए वाले वॉटसअप मैसेज फॉरवड ना करें। देखा जाए तो ये सभी का निजी फैसला है। इसलिए अपने विचार किसी पर थोपने की गलती ना करें।

सोहनपापड़ी के डिब्बे का ना करें अपमान
सोहनपापड़ी एक ऐसी मिठाई है, जिसकी कीमत तब समझ में आती है जब घर में मीठे के नाम पर कुछ नहीं होता। लेकिन दिवाली के खास मौके पर तो घर मिठाईयों की खुश्बू से ही गुलज़ार रहता है। तो भला सोहनपापड़ी की कद्र कौन करेगा। लेकिन अगर कोई इसे आपको बतौर गिफ्ट दें तो इसे आगे से आगे देकर इसका अपमान ना करें। इसकी बजाय आप उसे किसी जरूरतमंद को दे सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
