Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Vastu Tips: न्यू ईयर पर भूलकर भी अपनों को गिफ्ट न करें ये चीजें, हो सकती हैं धन हानि

नया साल बस आ ही गया है। सारी दुनिया बड़े धूमधाम से नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार बैठी है। हर जगह पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। लोग अपने न्यू ईयर पार्टी के लिए अपने फेवरेट क्लब और लॉन्ज में बुमिंग भी करवा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। नए साल पर लोग अपने फैमिली मेंबर, रिश्तेदार, फ्रेंड्स को नए साल की खुशी में गिफ्ट भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर अपनों को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो उनके लिए कोई भी उपहार लेने से पहले कुछ बातें जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई चीजें ऐसी होती है, जिसे कभी तोहफे में नहीं देनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें और क्यों उन चीजों को तोहफे में देने से बचना चाहिए।
1. चमड़े का सामान देने से करें परहेज
अगर आप अपने किसी खास के लिए चमड़े का जूता, पर्स, बेल्ट, जैकेट या अन्य चीजें देने की सोच रहे हैं, तो अभी अपना प्लान बदल दें। इन चीजों को गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता है।
2. परफ्यूम
परफ्यूम कभी भी किसी को गिफ्ट में देने से बचें। वास्तु के मुताबिक गिफ्ट में परफ्यूम देने से रिश्तों में दरारे आती हैं, और मनमुटाव का कारण भी बनता है।
3. मनी प्लांट देने से होती है धन हानि
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन गिफ्ट देने के लिए मनी प्लांट अच्छा ऑप्शन नहीं है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट गिफ्ट में देने से आपके घर की बरकत चली जाती है। इसलिए किसी को भी तोहफे में मनी प्लांट देने से बचें।
4. गणेश जी की प्रतिमा
भगवान गणेश को कभी किसी को तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। शास्त्रो के मुताबिक गणेश जी विद्या और बुद्धि के देवता होते हैं। ऐसे में अगर आप किसी को भगवान गणेश तोहफे में देते हैं, तो इसका अर्थ ये होता है कि आप अपनी विद्या और बुद्धि सामने वाले को तोहफे में दे रहे हैं।
5. लोहे का सामान देने से बचें
अगर आप गिफ्ट लेने का विचार कर रहे हैं, या फिर किसी के लिए लेने जा रहे हैं, तो लोहे का सामान लेने से बचें। लोहे को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में लोहे से बनी वस्तु, कैंची, चाकू देने से बचें। किसी भी खास को इस तरह का गिफ्ट देना दोष माना जाता है। ऐसा कहा जाता हैं कि ये चीजें तोहफे में देने से रिश्तों में भी दरार आ सकती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
