Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
पैरों की बिछिया पति को बना सकती है कंगाल, भूलकर भी न करें ये गलती
हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं का बिछिया पहनना जरूरी होता है। बिछिया सुहाग की निशानी होती है और इसके बिना सोलह श्रृंगार अधूरा होता है। कहते हैं सुहागिन के पैरों में बिछिया घर में सुख समृद्धि लाती है। इसके अलावा इसका वैज्ञानिक महत्व भी होता है। जानकारों के अनुसार बिछिया पहनने से औरतों की सेहत अच्छी रहती है।
आजकल बाजर में एक से बढ़कर एक और लेटेस्ट डिजाइन की बिछिया उपलब्ध है। फैशन के चक्कर में कई महिलाएं कोई भी बिछिया खरीदकर पहन लेती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा करना आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।
आइए आपको बताते हैं कि बिछिया पहनते समय महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सोने की बिछिया पहनने से बचें
कुछ महिलाएं पैरों में सोने की पायल के साथ सोने की बिछिया पहनती है, लेकिन ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं भगवान विष्णु का प्रिय धातु सोना है और पैरों में सोना पहनने से विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी भी रूठ जाती हैं।

पायल बिछिया खोने न दें
माना जाता है कि चांदी की पायल और बिछिया लक्ष्मी जी के वाहक हैं, इसलिए इन्हें संभालकर रखना चाहिए। इनका खोना बेहद अशुभ माना जाता है।

पति को बर्बाद कर सकती है टूटी बिछिया
यदि आपकी बिछिया टूट गई है तो आप फौरन उसे बदल दें। टूटी बिछिया पहनने से पति पर आर्थिक संकट आ सकता है, साथ ही उनका करियर भी बर्बाद हो सकता है।

भूलकर भी न पहनें ऐसी बिछिया
आप गलती से भी घुंघरू वाली बिछिया न पहनें। आवाज करने वाली बिछिया अशुभ मानी जाती है। इससे आर्थिक नुकसान होता है और पति पर कर्ज चढ़ता है।

ये उंगली न रखें खाली
वैसे तो आजकल पैर की सभी उंगलियों में बिछिया पहनने का फैशन है, लेकिन अंगूठे की बाद वाली उंगली में बिछिया पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। आप अपनी यह उंगली कभी खाली न रखें।

गर्भावस्था में बिछिया पहनने के फायदे
बिछिया पहनने के कई चमत्कारी फायदे होते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। गर्भवती महिलाओं को बिछिया से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, साथ ही उनका सारा तनाव दूर हो जाता है। चूंकि पैरों की उंगलियों से गर्भाशय का सीधा संबंध होता है इसलिए बिछिया पहनने से पैरों की उंगलियों पर पर्याप्त दबाव पड़ता है जो गर्भाशय और बच्चे के लिए बहुत ही अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
