Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
इस एक उपाय से बिना मंदिर जाएं ही श्रृद्धालुओं को मिलेगा पुण्य
हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिसका फायदा किसी मंदिर या पूजा करने करने के बराबर ही है।
आपने पुराने लोगों से सुना होगा कि रोजाना मंदिर या पूजा अर्चना करने की किसी जगह जाने के कई फायदे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि उस जगह की शांति और सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर और मन पर अच्छा असर डालती है।
लेकिन हम में से कई लोग काम के दबाव, ऑफिस या सामाजिक कारणों से रोजाना मंदिर नहीं जा पाते हैं। हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिसका फायदा किसी मंदिर या पूजा करने करने के बराबर ही है।

महत्वपूर्ण होता है मंदिर का गुंबद
शास्त्रों के अनुसार, मंदिर का गुंबद भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मंदिर। आपने गुंबद पर झंडे को लहराते हुये देखा होगा। यह मंदिर का एक पवित्र स्थान है। इसलिए जब भी आप कहीं यात्रा कर रहे हों और दूर कोई मंदिर दिखाई दे, तो आप उसके गुंबद और झंडे को देखें, अपनी आँखें कुछ सेकंड के लिए बंद करें और अपने इष्ट देव का ध्यान करें।

पापों का नाश होता है।
शास्त्रों में लिखा है कि - शिखर दर्शनम पाप नाशम यानि की मंदिर के गुंबद को देखने से आपके पापों का नाश होता है।

श्रद्धा भाव देख सकें
इसीलिए मंदिर का गुंबद इतना ऊंचा बनाया जाता है जिससे वो दूर से सभी को दिखाई दे और जो लोग किसी कारण से मंदिर नहीं आ पा रहे हैं, वे दूर से ही अपना श्रद्धा भाव दिखा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
