Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
Garuda Purana: गरुड़ पुराण में इन तीन चीजों को दान करने से खुलता है मोक्ष का रास्ता

हिन्दू धर्म के मुताबिक गरुड़ पुराण को भगवान विष्णु का ही अंश माना जाता है। क्योकि गरुड़ पुराण भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ देव के बीच के संवाद का अंश है। इस कारण लोग इसका पालन करते हैं, और इसे पूरी भावना से मानते हैं। गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु के अलावा उन सभी कामों के बारे में डिटेल से बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति उन चीजों का पालन करके अपनी लाइफ को खुशियों से भर सकता है। इस गरुड़ पुराण में आपको जीवन से जुड़े कई रहस्यों और समस्याओं से निजात पाने के उपाय भी शामिल हैं। साथ ही इसमें एक व्यक्ति को अपनी लाइफ में किन कामों को करने से बचना चाहिए, इसके बारे में भी बताया गया है। हिन्दू धर्म में जब कोई व्यक्ति मर जाता है को गरुड़ पुराण को सुना जाता है। क्योकि इसमें मोक्ष पाने का रास्ता भी दिखाया गया है। हिंदू धर्म में दान का भी काफी महत्व है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु के द्वारा दान को सबसे बड़ा कर्म बताया गया है। गरुड़ पुराण में ये भी बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति जो अपनी लाइफ में दान पूण्य करते हैं, उनके लिए मोक्ष का रास्ता खुल जाता है। तो ऐसे में आइए जानें व्यक्ति किन चीजों को दान कर अपने लिए मोक्ष का रास्ता खोल सकता है।
गरुड़ पुराण के मुताबिक इन चीजों को करें दान
- हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों को अक्सर आपने अन्न का दान करते हुए देखा होगा। दरअसल अन्न को दान करना काफी पुण्य का काम माना जाता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक अन्न और अपनी मेहनत के कमाए गए धन-दौलत का कुछ हिस्सा दान करना भी काफी शुभ होता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि हर व्यक्ति को अपने पूरे जीवन में कम से कम एक बार अन्न का दान जरूर करना चाहिए। ताकि आप अपने जीनव की सभी समस्याओं को दूर कर मोक्ष का रास्ता खोल सकें। आप किसी भूखें को खाना खिला सकते हैं। किसी गरीब के घर में खाना बनाने के लिए राशन दे सकते हैं।
- किसी भी व्यक्ति को जीने के लिए रोटी, कपड़े के साथ मकान की जरूरत होती है। सभी को रहने के लिए कोई ना कोई स्थान जरूरी होता है। गरुड़ पुराण में भी भूमि दान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर आप किसी जरूरतमंद को जमीन दान कर सकते हैं, तो जरूर करें।
- हिंदू धर्म में किसी प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य का काम कुछ ओर नहीं माना गया है। गरुड़ पुराण में भी किसी भी व्यक्ति को आत्मसंतुष्टि के लिए जल का दान करना जरूरी माना गया है। किसी प्यासे को पानी पिलाने यानि जल दान करने से न सिर्फ सभी देवी देवता आपसे खुश होते हैं। बल्कि मृत्यु के बाद आपके लिए मोक्ष का रास्ता भी खुल जाता है। तो ऐसे में आप कभी किसी को पानी पीलाने से इनकार ना करें।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
