Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
अक्षय तृतीया 2018: अगर चाहिए देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद, तो करें यह उपाय

हमारे शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अति शुभ और फलदायक पर्व माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सदैव के लिए उनका वास हो जाता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। आपको बता दें इस बार यह पर्व 18 अप्रैल बुधवार को है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ विष्णु जी और कुबेर की पूजा भी की जाती है। इस मौके पर बाज़ारों में भारी भीड़ देखने को मिलती है ख़ास तौर पर आभूषणों की दुकानों पर। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को बहुत ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस अवसर पर सोना खरीदने से बरकत होती है।

इसके अलावा भी लोग ऐसे कई अन्य उपाय करते है ताकि देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बातएंगे जिनसे आप पर अवश्य ही देवी लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और मिलेगा अक्षय लाभ।

इन बातों का रखें ध्यान
अक्षय तृतीया पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज़रूरी है जैसे,
1. पूजा से पहले साफ़ सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जहाँ गदंगी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन कभी नहीं होता।
2. इस दिन सोना चांदी खरीदना अच्छा होता है लेकिन यदि आप ये न खरीद पाएं तो केवल बर्तन ही खरीदें। माना जाता है अक्षय तृतीया पर की गयी खरीदारी घर में अच्छा शगुन लाती है।
3. बिना स्नान किये तुलसी के पौधे को हाथ न लगायें।
4. ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध आदि जैसे नकारात्मक भावों से दूर रहें और मन को शांत रखें क्योंकि कलह क्लेश वाले स्थान पर माता का वास नहीं होता।
5. गरीबों और ब्राह्मणो को दान करना न भूलें। इस दिन अगर आप दान नहीं करेंगे तो आपको आर्थिक तौर पर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

करें यह उपाय
अक्षय तृतीया पर कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।
1. इस दिन वृक्षारोपण करना बहुत ही अच्छा होता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर लगाया हुआ वृक्ष जैसे जैसे बढ़ता और फलता फूलता है ठीक उसी प्रकार वृक्ष लगाने वाले व्यक्ति की भी तरक्की होती है।
2. तुलसी के पौधे की सेवा करें इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
3. खरबूजा और मटकी का दान करें।
4. श्री यन्त्र की स्थापना करें।
5. माँ लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका को मंदिर में स्थापित करें।
6. महालक्ष्मी स्रोत का पाठ करें।
7. एकाक्षी नारियल को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। कहते हैं इसकी पूजा करने से मनुष्य को कभी भी धन का आभाव नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
