Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
शनिवार को इन चीजों को घर में लाने से होते हैं शनिदेव अप्रसन्न
यूँ तो हर दिन भगवान का ही होता है जैसे सोमवार शिव जी के लिए, मंगलवार हनुमान जी के लिए आदि लेकिन फिर भी हम कोई भी नयी चीज़ को खरीदने से पहले उसके लिए शुभ और अशुभ समय या फिर अच्छा दिन ज़रूर देख लेते हैं। इसी प्रकार ज्योतिषशास्त्र में शनिवार के दिन के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य हमेशा के लिए दूर हो जाता है।
जी हां शनिवार के दिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको घर में लाना अशुभ माना गया है। कहते हैं इस दिन यह वस्तुएं घर में लाने से स्वयं शनिदेव अप्रसन्न होते हैं और घर में दुख और दरिद्रता आती है। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीज़ों को घर में लाने की मनाही होती है।

1. शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदना वर्जित माना गया है। कहते हैं इस दिन लोहे से बनी चीज़ें खरीदने और बेचने दोनों से ही शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं और अशुभ फल देते हैं किन्तु यदि इस दिन आप लोहे से निर्मित चीज़ों का दान करेंगे तो यह आपके लिए लाभदायक माना गया है। इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और होने वाली दुर्घटना भी टल जाती है।
2. शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से मनुष्य रोग से ग्रसित हो जाता है इसलिए इस दिन भुलकर भी तेल न लाएं। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ नहीं है तो शनिवार को तेल का दान करना शुभ माना गया है इससे शनि का कुप्रभाव कम होता है। इसके अलावा सरसों के तेल में हलवा बनाकर काले कुत्ते को खिलाने से भी शनिदेव की कृपा होती है।
3. शनिवार के दिन नमक खरीदने से आर्थिक हानि होती है और क़र्ज़ भी बढ़ता है। इसके अलावा आप तरह तरह के रोगों से भी परेशान रह सकते हैं।
4. शनिवार के दिन कैंची खरीदना भी वर्जित माना गया है। कहते हैं इस दिन कैंची घर में लाने से आपके रिश्ते में तनाव पैदा होता है।
5. इस दिन काले तिल को खरीदने से भी बचें, इससे आपके बनते हर कार्य भी बिगड़ जाते हैं, साथ ही आपके ज़रूरी कार्यों में भी अड़चने आती हैं।
6. इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। शनिवार को झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। झाड़ू को लक्ष्मी जी का सूचक माना गया है।
7. अगर आपको काले जूते बहुत पसंद हैं तो ध्यान रखिये इसे शनिवार के दिन खरीदकर न लाएं क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके ज़रूरी कामों में आपको असफलता मिल सकती है।
8. शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार में मुसीबतें और कष्ट लाता है।
9. शनिवार को अनाज पीसने के लिए चक्की भी नहीं खरीदनी चाहिए। यह परिवार में तनाव और कलह बढ़ाता है। इसके अलावा इसके आटे से बना भोजन करने से कई प्रकार के रोग होते हैं।
10. शनिवार के दिन स्याही भी नहीं खरीदनी चाहिए इससे आप अपयश के भागी बन सकते हैं।
शनिवार के दिन इन चीज़ों के दर्शन होते हैं शुभ
1. भिखारी के दर्शन: अगर शनिवार को कोई भिखारी आपके दरवाज़े पर आए तो उसे खाली हाथ न लौटने दें। इसके अलावा आपको रास्ते में भी अगर कोई भीख मांगने वाला नज़र आ जाए तो उसे भी कुछ न कुछ दान ज़रूर करें।
2. सड़क पर सफाई करने वाला: शनिवार को यदि सड़क पर सफाई करने वाला आपको दिख जाए तो उसे शुभ माना जाता है इसलिए इन्हें अगर आप काले कपड़े या फिर कुछ पैसों का दान करें तो शुभ माना जाता है, कहते हैं इससे शनिदेव की कृपा होती है।
3. काले कुत्ते का दिखना: शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखना भी बहुत अच्छा माना गया है। कहते हैं अगर इस दिन घर से निकलते समय आपको काला कुत्ता दिख जाए तो उसे तेल लगी हुई रोटी ज़रूर खिलाएं, इससे शनिदेव के साथ राहु और केतु भी प्रसन्न होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











