Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
दशहरा 2019: साल की सबसे शुभ तिथि में से एक है दशहरा, ऐसे होगी पुण्य प्राप्ति
शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। अहंकार और बुराई पर विजय का ये उत्सव अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस साल विजयदशमी का जश्न 08 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रातों एवं दस दिनों के युद्ध के बाद इसी दिन महिषासुर राक्षस पर विजय हासिल की थी।

साल की सबसे शुभ तिथि
ऐसी मान्यता है कि दशहरा साल की बेहद शुभ तिथियों में से एक है। चैत्र शुक्ल तथा कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा अन्य दो शुभ तिथियां हैं।
ये दिन शस्त्र पूजा और किसी नए काम का आगाज करने के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। ऐसी आस्था है कि इस दिन जिस भी काम की शुरुआत की जाती है उसमें सफलता जरूर मिलती है। पुराने समय में राजा-महाराजा इसी दिन अपनी जीत की प्रार्थना करके युद्ध के लिए प्रस्थान करते थे। देश में कई जगह मेलों का आयोजन भी किया जाता है।

दशहरे पर गंगा स्नान
विजयदशमी पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस खास तिथि पर गंगा स्नान करने से शुभ फल का लाभ कई गुना बढ़कर मिलता है। यही कारण है कि दशहरा के दिन लोग गंगा या फिर अपने घर के आसपास किसी नदी में स्नान करते हैं।
ऐसा विश्वास भी है कि दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बहुत शुभ होता है। नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का प्रतीक है और इसके दर्शन मात्र से पुण्य मिल जाता है।

दशहरा पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ - 7 अक्टूबर को दिन में 12:37 से
दशमी तिथि समाप्त - 8 अक्टूबर को दिन के 02:50 तक
रावण दहन का शुभ मुहूर्त - दिन में 02:04 से 02:50 तक
खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त - दिन में 01:17 से 03:36 तक



Click it and Unblock the Notifications