Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Eid-E-Milad-Un-Nabi Mubarak: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर भेजें ये संदेश
Eid-E-Milad-Un-Nabi Mubarak: इस्लाम धर्म की स्थापना पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने ही की। उनके जन्मदिन को ही ईद मिलाद उन-नबी के तौर पर मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए ये काफी मायने रखता है।
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 रबी अल अव्वल की तारीख को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद के संदेशों को याद किया जाता है और विशेष नमाजें अदा की जाती हैं। ईद मिलाद उन-नबी के मौके पर आप भी अपने करीबियों को भेजें ये संदेश और शुभकामनाएं।

1.
मदीने में ऐसी फिजा लग रही है,
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है,
मदीने पहुंच कर जमीन को जो देखा,
यह जन्नत का जैसे पता लग रही है।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

2.
मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया,
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया,
अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए,
खुशी से भरी हो मिलाद-उन-नबी आपके लिए।

3.
जिन लोगों तक नहीं पहुंच सकती मेरी बाहें,
उनके लिए मन से हमेशा निकलती हैं दुआएं,
बख्शे खुदा सबके गुनाह,
बस यही करता हूं दुआएं।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

4.
दुनिया की हर फ़िज़ा में उजाला रसूल का,
ये सारी क़ायनात सदका रसूल का,
खुशबू-ए-गुलाब है पसीना रसूल का,
आप को भी हो मुबारक महीना रसूल का।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

5.
अल्लाह आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुक्कदस मोके पर तमाम
खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत कबूल करें।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

6.
नबी की याद से रोशन
मेरे दिल का नगीना है,
वो मेरे दिल में रहते हैं
मेरा दिल एक मदीना है।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

7.
वो अर्श का चरागाह है,
मैं उस के क़दमों की धूल हूं,
ऐ ज़िंदगी गवाह रहना,
मैं गुलाम-ए-रसूल हूं !
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक हो



Click it and Unblock the Notifications
