Latest Updates
-
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स
Eid-ul-Fitr 2022: ईद की तारीख को लेकर हुआ ऐलान, इस दिन मनेगा जश्न
ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत बड़ा पर्व है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद मनाने की एक अलग ही ख़ुशी और उत्साह देखने को मिलता है। रमजान में हर एक मुसलमान अपना वक़्त अल्लाह की इबादत में गुजारता है। साथ ही अपने और अपने परिवार के लिए दुआएं मांगता है।

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, साल के नौवें महीने में रोजे रखे जाते हैं और रमादान माह के आख़िरी दिन ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद मनाने की तिथि चांद के दीदार के बाद तय की जाती है। लगभग दो साल से कोरोना का असर पर्व-त्योहारों पर भी देखने को मिला। ईद की रौनक भी इससे अछूती नहीं रही। मगर इस साल ईद-उल-फितर की रंगत सब जगह देखने को मिल रही है। जानते हैं भारत में ईद-उल-फितर या मीठी ईद का त्योहार कौन सी तारीख को मनाया जाएगा।

सऊदी अरब में 2 मई की ईद
सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट और चांद देखने वाली कमेटियों ने घोषणा की है कि अर्ब देशों में ईद-उल-फितर का जश्न 2 मई 2022 को मनायी जाएगी। सऊदी अरब की मुहर के बाद अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा व अन्य पश्चिमी देशों में भी इसी दिन ईद मनायी जाएगी।

भारत में ईद की सही तारीख
एशियाई देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि में 1 मई 2022 के दिन शव्वाल अर्धचंद्र की तलाश की गयी। मगर चांद दिखने की खबर नहीं मिल पाई। इस वजह से 2 मई को रोजा रखा जाएगा और अगले दिन यानी 3 मई 2022, मंगलवार को ईद-उल- फितर का उत्सव जोरशोर से मनाया जाएगा।
गौरतलब है कि लखनऊ के मरकजी चांद कमेटी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि ईद-उल-फितर की नमाज 3 मई की सुबह 10 बजे होगी और इसी दिन ईद मनायी जाएगी।

ईद का दिन होता है ख़ास
एक महीने रोजे रखने के बाद हर किसी के मन में ईद को लेकर खासा उत्साह रहता है। इस दिन सभी नए कपड़े पहनते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। सब्र की अहमियत सिखाने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है। ऊपरवाले की मेहरबानी से ही वो अपना रोजा पूरा कर सकें।
वहीं हर घर में तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं जिसमें मीठी सेवईं जरुर शामिल होती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के घर आना-जाना लगा रहता है। घर के छोटे सदस्यों को ईदी देने की भी रिवायत है। वहीं जरुरतमन्द व गरीब लोगों को भी जकात के रूप में ईद मनाने के लिए जरूरी सामान दिया जाता है। सिर्फ मीठे पकवानों के कारण नहीं, इस त्योहार में घुली मिठास ईद-उल-फितर को मीठी ईद बना देती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications