Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रंग-बिरंगे तिब्बती झंडे का हर रंग कुछ कहता है, जानें कैसे इसे लगाएं
लेह-लद्दाख या बौद्ध मठों पर अक्सर आपने रंग-बिरंगे झंडे जरुर देखे होंगे। इन झंडों को Tibetan Prayer Flags या तिब्बती झंडे कहा जाता है। अक्सर ये आसानी से कारों के बैक पर या फिर मोटर साइकिल पर आसानी से नजर आ जाते हैं। आज कल इनको लोग एक सजावट के सामान की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं। मगर इस झंडे का भी अपना अलग धार्मिक महत्व है। आज हम आपके लिए Tibetan Prayer Flags यानी तिब्बती झंडों से जुड़ी कुछ जानकारी लेकर आए हैं, जिनके बारे में जानना बेहद ज़रूरी है।

हर रंग कुछ कहता है
तिब्बती झंडों में इस्तेमाल होने वाले लाल, हरे, सफ़ेद, पीले और नीले रंग किसी न किसी चीज़ को दर्शाते हैं। इसमें हरा रंग पानी, लाल रंग आग, सफ़ेद और नीला रंग हवा, पीला रंग धरती का प्रतीक है इसके साथ ही ये चारों दिशाओं को भी दर्शाते हैं।

इन्हें कभी ज़मीन पर नहीं रखना चाहिए
इन्हें ज़मीन पर रखना अशुभ माना है, इसलिए हमेशा इन्हें ऊंचाई पर लगाएं ये शुभता लेकर आता है।

झंडे का उड़ना शुभ माना जाता है
झंडों का हवा में उड़ना शुभ माना जाता है। ये संकेत होता है कि आपकी प्रार्थना ईश्वर तक पहुंच गई है।

ओम मनी पदमे हम'-मंत्र
ये मंत्र करुणा, नैतिकता, धैर्य, परिश्रम, त्याग और ज्ञान जैसे मूल्यों का एक संयोजन है। कहते हैं कि इसे दोहराने से आपके अंदर की ईर्ष्या, अज्ञानता, लालच और आक्रामकता धीरे-धीरे ख़त्म हो जाती है।

इन्हें ऐसी जगह लगाएं जहां ये हर समय लहराते रहें
इस झंडे को हमेशा ऊंचाई पर लगाना चाहिए, ताकि ये हमेशा लहराते रहें। ऐसा माना जाता है कि इनके लगातर लहराने से एक तरंग निकलती है जो हवा के साथ आपकी प्रार्थना को ईश्वर तक पहुंचाती है।

उपहार के रूप में इन्हें पाना बहुत ही शुभ माना जाता है
Tibetan Prayer Flags का गिफ़्ट के रूप में मिलना शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी आपका कोई दोस्त लेह-लद्दाख की यात्रा करे उससे इसे लाने के लिए ज़रूर कहें।

ये दो प्रकार के होते हैं
तिब्बतियन प्रेयर फ्लैग दो प्रकार के होते हैं। एक Horizontal जिन्हें Lung Dar और Vertical जिन्हें Dar Cho कहते हैं।
तिब्बती न्यू ईयर पर इन्हें लगाना शुभ माना जाता है। इन्हें लगाते समय अगर आपकी फ़ैमिली भी साथ होती है, तो उनके जीवन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। अगली बार तिब्बती झंडे को लगाते समय इन सब बातों का ध्यान रखना।



Click it and Unblock the Notifications