Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
काम करते हुये रमजान में रोजे रखने के कुछ नियम
रमजान के पवित्र माह में अनेक मुस्लिम देशों में मुस्लिम लोगों को काम से अवकाश मिल जाता है या काम के घंटे कम कर दिये जाते हैं। लेकिन भारत में ऐसा प्रावधान नहीं है और रमजान के दिनों में भी सामान्य दिनों की तरह काम करना पड़ता है।
इस कारण मुस्लिम लोगों को ऑफिस में नींद आना, थकान आदि परेशानियाँ होती हैं या वे काम पर लेट हो जाते हैं या फिर खुद ही कम काम करते हैं। इन सबसे रमजान के दिनों में आपके कैरियर पर गलत असर पड़ता है।
READ MORE: रमज़ान के दौरान रोज़े रखने का महत्व
सच्चा मुसलमान शरीयत के अनुसार रमजान के नियमों से बंधा होने के साथ ही ऑफिस के कार्य भी निपटाता है। फिर भी रमजान के दिनों में अपने आपको एक्टिव रखने के लिए कुछ सामान्य तरीके अपनाए जा सकते हैं। काम करते हुये रोजा रखते हुये रमजान के नियमों का पालन करना: फोटो सहित आर्टिकल आगे पढ़ें

लंच के दौरान कार्य
अपने बॉस को बोलें कि आप लंच के समय में काम करेंगे और शाम को जल्दी निकलेंगे। या फिर आप नमाज के बाद लंच ब्रेक के समय थोड़ी झपकी ले सकते हैं जिससे आप बाकी समय तरोताजा रहें।

काम के दौरान प्यास कैसे मिटाएँ
इसके लिए सहुर के समय खूब पानी पिये और फल खाएं ताकि दिन भर हाइड्रेटिड रहें। इससे ऑफिस में थकान कम होगी।

फालतू की बातें ना करें
यदि ऑफिस में आपके फ़्रेंड्स ज्यादा हैं तो जाहिर सी बात है कि आप उनसे बातें भी ज्यादा करते होंगे। लेकिन रमजान के पवित्र माह में लंबी बातचीत ना करें। ज्यादा बातचीत से ना केवल आपका रोजा मकरूह (खराब) हो जाएगा बल्कि आपकी एनर्जी भी बेकार होगी। इसलिए काम पर ज्यादा ध्यान दें और बातें कम करें।

इन दिनों लेट शिफ्ट या नाइट शिफ्ट ना करें
चूंकि इन दिनों सहुर के लिए और रात को अल्लाह का नाम लेने के लिए आपको रात को जागना पड़ता है इसलिए अपने बॉस से कहें कि रमजान के दौरान वे आपका समय दिन की पारी का ही रखें। यदि आप अपने काम के लिए समर्पित हैं तो आपके बॉस जरूर आपका सहयोग करेंगे।

ज्यादा गॉसिप या मज़ाक ना करें
यदि ऑफिस में आपको खाली समय मिलता है तो इस समय अल्लाह का नाम लें या ऑनलाइन कुरान पढ़ें (यदि ऑफिस में कुरान लेकर जाते हैं तो इसका पूरा ध्यान रखें), इधर-उधर की बातों के बजाय इस पवित्र माह को अल्लाह को समर्पित करें। रमजान के दौरान ऑफिस में फॉलो करने का यह सामान्य नियम है।

धैर्य रखें
रमजान के दौरान यदि आप ऑफिस में काम करते हैं तो धैर्य रखें। कोई सहकर्मी यदि आपके धैर्य की परीक्षा लेता है या आपको परेशान करता है तो विचलित ना हों और शांति एवं धैर्य बनाए रखें। उसको बताएं कि आपका रोजा है और आप बहस नहीं कर सकते हैं।

सोएँ नहीं
ऑफिस में आपको नींद नहीं आए इसके लिए फ़जर की अजान के बाद अच्छी तरह सोएँ। इससे आपको थकान नहीं होगी और ऑफिस में नींद नहीं आएगी।

इफ्तार में एक साथ रोजा खोलें
यदि ऑफिस में आपके साथ अन्य सहकर्मी भी रोजा रख रहे हैं तो सारे साथ मिलकर कैंटीन या और कोई अच्छी जगह पर एक साथ रोजा खोलें। रमजान के दौरान दूसरों को अपना खाना खिलाने और खाना शेयर करने से अच्छा फल मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
