Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, जानें अगस्त में आने वाले हर बड़े व्रत-त्योहार की सही तिथि
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक अगस्त साल का आठवा महीना है। इस महीने का धार्मिक महत्व कहीं अधिक है। वहीं पंचांग के मुताबिक 22 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा और उसके बाद भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी। अगस्त के इस महीने में महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं। श्रावण मास के कई मुख्य पर्व इस माह आएंगे। अगस्त के महीने में कामिका एकादशी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन जैसे त्योहार आएंगे। इस लेख के माध्यम के माध्यम से जानते हैं कि अगस्त के महीने में कौन कौन से पर्व आने वाले हैं और इनकी सही तिथि के बारे में।

4 अगस्त 2021: कामिका एकादशी
श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। साल की सभी एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित हैं। श्रावण मास में ये एकादशी पड़ने से इसकी मान्यता काफी अधिक है।

5 अगस्त 2021: प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है। सावन का महीना ही महादेव का प्रिय माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत की महत्ता बहुत अधिक है। भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त यह व्रत करते हैं।

6 अगस्त 2021: मासिक शिवरात्रि
हिंदू धर्म में जिस तरह से महाशिवरात्रि का महत्व है ठीक उसी तरह सावन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि की भी महत्ता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।

8 अगस्त 2021: श्रावण अमावस्या/हरियाली अमावस्या
हिंदू धर्म में हर महीने की अमवस्या तिथि को काफी खास बताया गया है। सावन महीने में आने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। अमावस्या तिथि पर पितरों का आशीर्वाद लेने और उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजाकर्म किये जाते हैं। इस दिन स्नान-दान करने का भी महत्व बताया गया है।

11 अगस्त 2021: हरियाली तीज
इस साल हरियाली तीज का पर्व 11 अगस्त, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी की लंबी उम्र और सुखद जीवन के लिए व्रत करती हैं। पंचांग के मुताबिक हरियाली तीज का पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

12 अगस्त 2021: विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी का दिन भगवान गणपति को समर्पित होता है। यह हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

13 अगस्त 2021: नाग पंचमी
इस साल नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देव का पूजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है।

15 अगस्त 2021: स्वतंत्रता दिवस, तुलसीदास जयंती
15 अगस्त के दिन पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। भारत की जनता यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाती है।
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसीदास जयंती मनायी जाती है। इस साल 15 अगस्त, इतवार के दिन तुलसीदास का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

18 अगस्त 2021: श्रावण पुत्रदा एकादशी
हर महीने दो एकादशी तिथि आती हैं, जिनमें से एक कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में पड़ती है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु की आराधना करके संतान सुख का वरदान मांगते हैं।

20 अगस्त 2021: शुक्ल प्रदोष व्रत
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन भोलेनाथ का पूजन किया जाता है।

21 अगस्त 2021: ओणम
ओणम का पर्व केरल का सबसे प्रमुख त्योहार है। ओणम का उत्सव केरल में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन राजा महाबली पाताल लोक से अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आते हैं और वहां के लोग भी उनके आगमन की पूरी तैयारी करते हैं।

22 अगस्त 2021: रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की खास महत्ता बताई गई है। वहीं श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। सावन माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बंधती हैं और उसकी कामयाबी की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को जीवनभर उनकी रक्षा करने का प्रण लेते हैं।

25 अगस्त 2021: कजरी तीज
भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन कजरी तीज किया जाता है। यह सुहागिन महिलाओं का पर्व है। इस दिन विवाहिता भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगती हैं।

30 अगस्त 2021: कृष्ण जन्माष्टमी
जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन देशभर में कृष्ण मंदिरों की दिलकश सजावट की जाती है और उनकी आराधना की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
