Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
December 2021 Vrat Tyohar: क्रिसमस के अलावा और भी कई बड़े त्योहार आएंगे इस माह, देखें लिस्ट
December 2021 Vrat and Festival Calendar: साल 2021 का 12वां और आखिरी महीना आ ही चुका है। दिसंबर का महीना लगने के साथ ही नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती है और नए वर्ष को लेकर अलग ही उत्साह मन में होता है। मगर उससे पहले दिसंबर माह में भी कई व्रत, त्योहार और जयंती पड़ने वाली हैं। पहले ही सप्ताह की शुरुआत भगवान महादेव के प्रदोष व्रत के साथ होने वाला है। इसके साथ ही शुभ तिथियों और त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस लेख में जानते हैं दिसंबर 2021 में कौन से बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं और उनकी सही तिथि क्या है।

2 दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
मार्गशीर्ष महीने में प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन पड़ रही है। इस साल 2 दिसबंर, गुरुवार को महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए जातक प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का व्रत रखेंगे।

4 दिसंबर 2021: स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, सूर्य ग्रहण
इस साल 4 दिसंबर के दिन शनिश्चरी अमावस्या पड़ रही है। यह दिन स्नान और दान के लिए विशेष महत्वपूर्ण मानी गयी है। इसी दिन साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है।

5 दिसंबर 2021: चंद्रदर्शन
हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर रविवार के दिन मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह तिथि चंद्रदेव का पूजन करने के लिए शुभ बताया गया है।

7 दिसंबर 2021: विनायकी चतुर्थी व्रत
मार्गशीर्ष महीने की विनायकी चतुर्थी 7 दिसंबर, मंगलवार के दिन पड़ रही है। यह हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश का पूजन करने का विधान है।

8 दिसंबर 2021: विवाह पंचमी
साल 2021 में विवाह पंचमी 8 दिसंबर, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। यह तिथि भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह के वर्षगांठ के रूप में मनायी जाती है। इसका उत्सव भारत के साथ साथ नेपाल में भी होता है।

10 दिसंबर 2021: नंदा सप्तमी
मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नंदा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 10 दिसंबर, शुक्रवार को यह पर्व पड़ रहा है।

14 दिसंबर 2021: मोक्षदा एकादशी
साल की सभी एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित बताई गयी हैं। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी का नाम दिया गया है।

16 दिसंबर 2021, गुरुवार: प्रदोष व्रत, अनंग त्रियोदशी
मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अनंग त्रयोदशी का व्रत किया जाता है। इस साल यह 16 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।

17 दिसंबर 2021: पिशाचमोचनी यात्रा
इस दिन पिशाच योनि में गए हुए पूर्वजों का पूरे विधि विधान के साथ तर्पण किया जाता है ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। मार्गशीर्ष महीने में आने वाला पिशाच मोचन श्राद्ध काफी महत्वपूर्ण बताया गया है।

18 दिसंबर 2021: स्नानदान व्रत, दत्त पूर्णिमा
मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि को दत्तात्रेय जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को दत्त पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान दत्तात्रेय का आशीर्वाद लिया जाता है। पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस दिन स्नान व दान की भी काफी महत्ता है।

22 दिसंबर 2021: गणेश चतुर्थी व्रत
साल 2021 की अंतिम संकष्टी चतुर्थी बुधवार 22 दिसंबर को पड़ रही है। यह दिन भगवान गणेशजी को समर्पित है। मान्यता है इस दिन गणपति देव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

25 दिसंबर 2021: क्रिसमस
हर साल क्रिसमस का उत्सव 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। दुनियाभर में इस पर्व की तैयारियां कई हफ्ते पहले से शुरू हो जाती हैं।

30 दिसंबर 2021: सफला एकादशी व्रत
साल 2021 की आखिरी एकादशी सफल एकादशी पड़ रही है। यह अंतिम एकादशी 30 दिसंबर, गुरुवार को पड़ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
