Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बसंत पंचमी के अलावा फरवरी माह में पड़ेंगे ये सभी प्रमुख व्रत और त्योहार, जानें सही तिथि
साल 2021 के दूसरे महीने फरवरी का आगाज हो गया है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं जो धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। हिंदू धर्म में इनकी काफी महत्ता है। फरवरी के महीने में जहां गुप्त नवरात्रि शुरू होने वाले हैं तो वहीं बसंत पंचमी का त्योहार भी इसी माह में मनाया जाएगा। इसके अलावा भी और कई अन्य व्रत और पर्व इस माह पड़ेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं फरवरी के महीने में कौन कौन से त्योहार पड़ेंगे, साथ ही जानते हैं उनकी तिथि क्या होगी।

7 फरवरी 2021: षटतिला एकादशी
षटतिला एकादशी का व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु कि विशेष उपासना की जाती है।

9 फरवरी 2021: भौम प्रदोष व्रत
यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

10 फरवरी 2021: मासिक शिवरात्रि
शिव भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन जातक व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं।

11 फरवरी 2021: मौनी अमावस्या
माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

12 फरवरी 2021: माघ गुप्त नवरात्रि
नवरात्रि का समय माता के अलग अलग रूपों को समर्पित होता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे देश में देखने को मिलता है। वहीं गुप्त शक्तियां प्राप्त करने के इच्छुक जातकों के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 12 फरवरी को होगा।

15 फरवरी 2021: गणेश जयंती
15 फरवरी, सोमवार के दिन विनायक चतुर्थी है। इस दिन गणपति भगवान का पूजन किया जाता है।

16 फरवरी 2021: वसंत पंचमी
हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए बसंत पंचमी एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

19 फरवरी 2021: अचला सप्तमी, शिवाजी जयंती
माघ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को अचला सप्तमी और शिवाजी जयंती का पर्व मनाया जाएगा।

20 फरवरी 2021: भीष्म अष्टमी
महाभारत के प्रमुख पात्र भीष्म पितामह को समर्पित करते ही भीष्म अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन जातक भीष्म अष्टमी का व्रत भी रखते हैं।

21 फरवरी 2021: माघ गुप्त नवरात्रि समापन
12 फरवरी को शुरू ही माघ गुप्त नवरात्रि का समापन 21 फरवरी, रविवार के दिन होगा।

23 फरवरी 2021: जया एकादशी
माघ महीने की शुक्लपक्ष एकादशी के दिन जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

24 फरवरी 2021: प्रदोष व्रत
ऐसी आस्था हे कि प्रदोष व्रत का पालन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके प्रभाव के कारण जीवन में आने वाले हर संकट से राहत मिलती है।

27 फरवरी 2021: माघ पूर्णिमा व गुरु रविदास जयंती
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन स्नान, दान आदि के कामों से कई गुना पुण्य मिलता है। 27 फ़रवरी के दिन रविदास जयंती भी मनाई जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
