Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
February Festival Calendar 2022: बसंत पंचमी, रथ सप्तमी, देखें सभी बड़े व्रत-त्योहारों की लिस्ट
साल 2022 का दूसरा महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही इस माह में आने वाले त्योहारों का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है। फरवरी की शुरुआत मौनी अमावस्या के साथ हुई। इस महीने में बसंत पंचमी, रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, गुप्त नवरात्रि जैसे कई पर्व आने वाले हैं। धार्मिक दृष्टि से इस माह की काफी महत्ता है। जानते हैं फरवरी 2022 में कौन कौन से व्रत और त्यौहार आने वाले हैं और उनकी सही तिथि क्या है।

1 फरवरी 2022: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या
फरवरी माह की पहली तारीख को मौनी अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान-ध्यान का काफी महत्व बताया गया है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी कामना की जाती है।

2 फरवरी 2022: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
यूं तो चैत्र और शारदीय नवरात्रि का बड़ा महत्व है। मगर साल में आने वाले गुप्त नवरात्र भी मां की आराधना के लिए उपयुक्त बताये गए हैं। काली शक्तियों के उपासक इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

4 फरवरी 2022: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था।

5 फरवरी 2022: वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
बसंत पंचमी के साथ ही शीत ऋतु को अलविदा कहकर बसंत का स्वागत किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी ये दिन बहुत खास है। इस दिन ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है।

7 फरवरी 2022: रथ सप्तमी
रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की उपासना करने का विधान है। इस दिन को सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है इसी दिन सूर्य देव प्रकट हुए थे।

8 फरवरी 2022: भीष्म अष्टमी
8 फरवरी के दिन भीष्म अष्टमी पड़ रही है। इसी दिन बाणों की शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह ने अपने प्राण त्यागे थे।

12 फरवरी 2022: जया एकादशी
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन उनकी उपासना करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है।

14 फरवरी 2022: सोम प्रदोष व्रत
हर माह पड़ने वाले प्रदोष व्रत की तिथि पर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन किया जाता है। इस महीने की प्रदोष व्रत की तिथि सोमवार को ही पड़ रही है। इस कारण इसकी महत्ता काफी बढ़ जाती है।

16 फरवरी 2022: माघी पूर्णिमा
माघ महीने की आखिरी तारीख को माघी पूर्णिमा पड़ती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। साथ ही दान और पूजा-पाठ कल्याणकारी होता है।

19 फरवरी 2022: संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत
भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए ये तिथि सबसे उत्तम है। इस दिन उनकी आराधना करने से जीवन में आ रही विपदाओं से राहत मिलती है।

27 फरवरी 2022: विजया एकादशी व्रत
फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। यह दिन भगवान श्रीहरि को समर्पित है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पूर्व विजया एकादशी व्रत का पालन किया था।

28 फरवरी 2022 - प्रदोष व्रत
फरवरी माह का अंतिम दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उत्तम रहेगा। इस दिन सोम प्रदोष व्रत होगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
