Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
July 2021 Festivals List: इस महीने शुरू होगी जगन्नाथ की पावन यात्रा, जानें जुलाई माह के सभी व्रत-त्योहार
साल का सातवां महीना जुलाई का होता है। व्रत और त्योहारों के लिहाज से जुलाई का महिना बेहद खास है। इस साल जुलाई के महीने में कई बड़े उत्सव पड़ने वाले हैं। इस महीने में गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व आएगा। वहीं ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा का उत्सव मनाया जाएगा। गुरु को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पर्व भी इसी महीने आने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2021 में जुलाई के महीने में कौन कौन से व्रत और त्योहार आने वाले हैं, देखें पूरी लिस्ट।

1 जुलाई 2021: कालाष्टमी
कालाष्टमी का पर्व 1 जुलाई को मनाया जाएगा। यह दिन भैरव बाबा को समर्पित है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन कालाष्टमी व्रत रखा जाता है।

5 जुलाई 2021: योगिनी एकादशी
आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस व्रत का पालन करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना फल मिलता है।

7 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
7 जुलाई को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

8 जुलाई 2021: मासिक शिवरात्रि
हर महीने आने वाली शिवरात्रि का बड़ा महत्व बताया गया है। महादेव का आशीर्वाद पाने के इच्छुक जातक इस दिन उनकी विशेष आराधना करते हैं।

11 जुलाई 2021: आषाढ़ शुक्ल पक्ष तथा गुप्त नवरात्रि प्रारंभ तिथि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 11 जुलाई से होगा। इसका समापन 18 जुलाई को होगा।

12 जुलाई 2021: जगन्नाथ रथ यात्रा
पुरी में हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलती है जो दुनियाभर में मशहूर है। इस साल इसका आयोजन 12 जुलाई, सोमवार को होगा।

13 जुलाई 2021: विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की आरधना की जाती है।

16 जुलाई 2021: मां ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति
16 जुलाई को भगवान सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे इसलिए यह दिन कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां ताप्ती जयंती भी है।

20 जुलाई 2021: देवशयनी एकादशी, ईद-उल-अजहा
इस तिथि को देवशयनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में निद्रा अवस्था में चले जाएंगे। इसी दिन बकरीद भी है जो मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखता है।

21 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
हर महीने त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने वाले जातक को महादेव का आशीर्वाद मिलता है।

24 जुलाई 2021: गुरु पूर्णिमा
इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 24 जुलाई को मनाया जाएगा। आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान-दान और ध्यान का महत्व होता है।

26 जुलाई 2021: सावन का पहला सोमवार
भगवान शिव को सावन का महिना बेहद प्रिय है और इस महीने में आने वाले सोमवार की अलग ही महत्ता है। सावन के सोमवार को भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

27 जुलाई 2021: संकष्टी चतुर्थी
ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की आरधना करने से जीवन में आने वाली सभी तरह की समस्याओं से राहत मिलती है।

31 जुलाई 2021: कालाष्टमी
श्रावण माह में कालाष्टमी व्रत 31 जुलाई शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा की पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
