Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
June 2021 Festivals List: इस महीने आएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, लिस्ट में देखें सही तारीख
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का छठा महीना जून है। व्रत और त्योहारों के लिहाज से ये महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार इसे ज्येष्ठ माह कहा जाता है। हर महीने की अपनी खासियत है और इन माह में आने वाले अलग अलग तीज त्योहार इन्हें और विशेष बना देते हैं। साल 2021 के जून महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं सही तिथि।

2 जून 2021: कालाष्टमी
कालाष्टमी का पर्व 2 जून को मनाया जाएगा। यह दिन भैरव बाबा को समर्पित है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है।

6 जून 2021: अपरा एकादशी
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपर एकादशी कहा जाता है। इस दिन को अचला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

7 जून 2021: सोम प्रदोष व्रत
जून महीने की 7 तारीख को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। उनके आशीर्वाद से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

8 जून 2021: मासिक शिवरात्रि
ज्येष्ठ महीने की मासिक शिवरात्रि 8 जून को मनायी जाएगी। हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का बड़ा महत्व बताया गया है। पंचांग के मुताबिक, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है।

10 जून 2021: सूर्यग्रहण
10 जून साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को लगेगा। गौरतलब है कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भार में नजर नहीं आएगा।

10 जून 2021: वट सावित्री व्रत
हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बहुत मायने रखता है। यह व्रत 10 जून को रखा जाएगा। स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।

10 जून 2021: शनि जयंती
हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनायी जाती है। 10 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शनि की कृपा पाने के लिए इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है।

14 जून 2021: विनायक चतुर्थी
14 जून को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। भगवान गणेश कि कृपा पाने के इच्छुक जातकों के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है।

20 जून 2021: गंगा दशहरा
गंगा दशहरा का पर्व 20 जून को मनाया जाएगा। हर साल ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पड़ता है। इस पर्व के साथ ये मान्यता जुड़ी है कि इसी तिथि पर गंगा मां स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं।

21 जून 2021: निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी और भीमसेनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन जातक बिना जल के निर्जल व्रत करता है।

21 जून 2021: गायत्री जयंती
माना जाता है कि ज्येष्ठ महीने की एकादशी तिथि के दिन मां गायत्री का जन्म हुआ था। गायत्री देवी को वेद माता भी कहा जाता है। इस साल 21 जून को यह पर्व मनाया जाएगा।

22 जून 2021: भौम प्रदोष
22 जून को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। उनकी आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

24 जून 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा, कबीरदास जयंती
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 24 जून को पड़ रही है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है।
24 जून को ही कबीरदास जयंती मनायी जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
