Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
March Festival Calendar 2022: मार्च के महीने में होली के आलावा पड़ेगे ये बड़े व्रत-त्यौहार
साल 2022 में मार्च महीने का आगाज महाशिवरात्रि पर्व के साथ हुआ। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मार्च साल का तीसरा माह है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय फाल्गुन माह चल रहा है जो साल का आखिरी महीना है। धार्मिक दृष्टि से मार्च का महीना काफी खास माना जाता है। इस अवधि में कई बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं। इस माह में नृसिंह भगवान, भक्त प्रहलाद, महादेव की पूजा करने का विधान है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं मार्च 2022 में कौन से विशेष व्रत और त्यौहार आने वाले हैं।

1 मार्च 2022: महाशिवरात्रि
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बंधन में बंधे थे। इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है।

2 मार्च 2022: फाल्गुन अमावस्या
फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 2 मार्च को पड़ रही है। इस दिन जातक घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना हितकारी माना गया है।

4 मार्च 2022: फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
फुलैरा दूज के साथ ही ब्रज में होली पर्व का शुभारम्भ हो जाता है। इस दिन भक्त भगवान श्री कृष्ण और उनकी प्रिय राधारानी के साथ फूलों से होली खेलते हैं। इस साल 4 मार्च को रामकृष्ण जयंती भी मनायी जाएगी।

10 मार्च 2022: दुर्गा अष्टमी व्रत, बरसाना में लड्डू होली, होलाष्टक प्रारंभ
होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। 10 मार्च से होली के दिन कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है।

14 मार्च 2022: आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
साल में आने वाली सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी गयी हैं। आमलकी एकादशी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इसमें श्रीहरि स्वयं निवास करते हैं।

15 मार्च 2022: मीन संक्रांति, प्रदोष व्रत
15 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसे मीन संक्रांति कहा जाता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करें।

17 मार्च 2022: होलिका दहन, छोटी होली, होलाष्टक समापन
17 मार्च को होलिका दहन की तिथि है। इस दिन होलाष्टक का भी समापन हो जाएगा।

18 मार्च 2022: होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, शब-ए-बारात
होली का त्योहार होलिका दहन के साथ ही प्रारंभ हो जाता है। इस साल 18 मार्च को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाएगी।

25 मार्च 2022: शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी
25 मार्च को शीतला अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन शीतला माता की आराधना की जाती है। इनकी पूजा गर्मी के मौसम में की जाती है ताकि इनके आशीर्वाद से जीवन में शीतलता बनी रहे और रोग आदि से मुक्ति मिले।

28 मार्च 2022: पापमोचिनी एकादशी
28 मार्च दिन सोमवार को पापमोचनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और बुरे कर्मों तथा पापों का नाश करने के लिए व्रत रखा जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
