Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
November Festival Calendar 2021: दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा, देखें सभी बड़े त्योहारों की सही तिथि
November 2021 Vrat & Festival List: साल 2021 खत्म होने में अब केवल दो महीने का समय ही बचा है। देखते ही देखते साल का ग्यारहवां महीना नवंबर भी आ पहुंचा है। ये महीना अपने साथ बड़े त्योहारों की धूम भी लेकर आ रहा है। नवंबर में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं। नवंबर महीने की पहली तारीख को ही रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। जानते हैं नवंबर के पूरे महीने में कौन से महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं और उनकी सही तारीख क्या है।

1 नवंबर 2021: रमा एकादशी
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

2 नवंबर 2021: धनतेरस, भौम प्रदोष व्रत
इस साल धनतेरस का पर्व 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वन्तरी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। उनका आशीर्वाद मिलने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
इसी दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ का पूजन करने का विधान है।

3 नवंबर 2021: नरक चतुर्दशी
कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। यह दिवाली से एक दिन पहले पड़ता है। इस दिन को काली चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।

4 नवंबर 2021: दिवाली
रौशनी और खुशहाली का पर्व दीपावली हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणपति की पूजा करने का विधान है।

5 नवंबर 2021: गोवर्धन पूजा
दिवाली के अगले ही दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह दिन भगवान कृष्ण से जुड़ा है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली में उठाकर नगरवासियों को घनघोर वर्षा से बचाया था।

6 नवंबर 2021: भाईदूज
भाईदूज का पर्व भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, कामयाबी और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

8 नवंबर 2021: विनायक चतुर्थी
हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणपति भगवान का पूजन किया जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की आराधना करने से सारे दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

10 नवंबर 2021: छठ पूजा
उत्तर भारत खासतौर से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की धूम देखने को मिलती है। यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन छठी माई और भगवान सूर्य की पूजा की जाती है।

14 नवंबर 2021: देवउठनी एकादशी
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। यह सभी एकादशी तिथि में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

16 नवंबर 2021: भौम प्रदोष
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कई जातक इस दिन व्रत भी करते हैं। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है।

18 नवंबर 2021: कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि बहुत ही शुभ और मंगलकारी होती है। इस तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गंगा नदी अथवा किसी पवित्र जलकुंड या सरोवर में स्नान करने का विधान है। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

30 नवंबर 2021: उत्पन्ना एकादशी
नवंबर की आखिरी तिथि यानि 30 तारीख को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन पड़ती है। इस दिन जातक भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा और आराधना करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
