Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
October Festival Calendar 2021: नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, देखें सभी बड़े व्रत-त्योहारों की सही तारीख
साल में अक्टूबर ऐसा महीना है जिसमें कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ये साल का दसवां महीना है। इस माह पितृ पक्ष का समापन होने के बाद माता के नौ दिवसीय उत्सव नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस माह दशहरा का उत्सव भी आएगा। साथ ही सुहागिन महिलाओं का खास पर्व करवाचौथ भी अक्टूबर महीने में पड़ रहा है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2021 में अक्टूबर माह में कौन कौन से बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं और उनकी सही तिथि क्या होगी।

1 अक्टूबर 2021: दशमी श्राद्ध
पितृ पक्ष की दशमी तिथि पर उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनका देहांत किसी भी माह के कृष्ण अथवा शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ था। साल 2021 में अक्टूबर की पहली तारीख को दशमी श्राद्ध है।

3 अक्टूबर 2021: इंदिरा एकादशी
इंदिरा एकादशी का व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

4 अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
अक्टूबर की 4 तारीख शिव भक्तों के लिए बहुत ही खास होने वाली है। इसी दिन प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। यह सोमवार को पड़ने की वजह से यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए ये दिन विशेष है।

6 अक्टूबर 2021: सर्वपितृ अमावस्या
सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन उन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनका देहांत किसी भी माह की अमावस्या तिथि को हुआ है। इस दिन पश्चिम बंगाल में महालया का आयोजन होता है। माना जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा पृथ्वी पर अवतरित होती हैं।

7 अक्टूबर 2021: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से होने वाली है। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना किया जाता है। नौ दिन के इस उत्सव में मां दुर्गा के अलग अलग नौ रूपों का पूजन होता है।

13 अक्टूबर 2021: दुर्गा अष्टमी
दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा माता के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में नवरात्री का आठवां दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन नौ कन्याओं की पूजा करने का भी विधान है।

14 अक्टूबर 2021: महानवमी
नवरत्रि के नौंवे दिन को महानवमी भी कहा जाता है। इस दिन दुर्गा में के सिद्धिदात्री स्वरुप की आराधना व पूजन करने का विधान है। कई लोग नवमी के दिन कन्याओं का पूजन करते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं।

15 अक्टूबर 2021: विजयदशमी, दशहरा
इस साल दशहरा उत्सव 15 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। यह दिन विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय हासिल की थी। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक दैत्य का वध किया था।

16 अक्टूबर 2021: पापांकुशा एकादशी
साल की सभी एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित की गयी हैं। 16 अक्टूबर के दिन पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा इस दिन श्रीहरि की आराधना करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

19 अक्टूबर 2021: शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा
शरद पूर्णिमा को कोजागार पूर्णिमा भी कहा जाता है। साल की यह पूर्णिमा बहुत विशेष मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। रात में चाँद की रौशनी में खीर बनाकर रखा जाता है। माना जाता है आकाश से अमृत बरसता है जो खीर को भी अमृत समान कर देता है।

24 अक्टूबर 2021: करवा चौथ
हिंदू धर्म में करवाचौथ व्रत की विशेष महत्ता है। विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत करती हैं और रात में चाँद निकलने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। यह पर्व कार्तिक महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

28 अक्टूबर 2021: अहोई अष्टमी
करवाचौथ व्रत के चार दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस साल 28 अक्टूबर, गुरुवार के दिन ये व्रत आने वाला है। इस दिन महिलाएं अपने संतान की दीर्घ आयु की कामना करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
