Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
September Festival Calendar 2021: सितंबर माह में आएगी हरतालिका तीज, गणेश उत्सव और शुरू होगा पितृ पक्ष
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर साल का नौंवा माह होता है। वहीं हिंदू पंचांग में यह छठा महीना है और इस दौरान भाद्रपद चलता है। हिंदू धर्म में इस महीने की काफी अधिक महत्ता है। कई बड़े और प्रमुख त्योहार सितंबर महीने में आने वाले हैं। इस माह गन्न्पति बप्पा पधारेंगे तो वहीं महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करेंगी। इसके अलावा भी कई खास उत्सव इस महीने में मनाये जाएंगे। जानते हैं सितंबर 2021 में कौन से बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं और उनकी सही तिथि क्या है।

3 सितंबर 2021: अजा एकादशी
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल अजा एकादशी का व्रत करना पुण्यदायी बताया जा रहा है। इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

4 सितंबर 2021: शनि प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। प्रदोष व्रत का पालन करने से जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। सितंबर की 4 तारीख को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

5 सितंबर 2021: मासिक शिवरात्रि, शिक्षक दिवस
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मासिक शिवरात्रि की तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन पूरे विधि-विधान से महादेव की पूजा की जाती है। इस साल 5 सितंबर, रविवार के दिन शिक्षक दिवस भी मनाया जाएगा।

6 सितंबर 2021: कुशोत्पाटिनी अमावस्या या कुशाग्रहणी अमावस्या
भादो महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का दिन 6 सितंबर को पड़ रहा है। इस दिन व्रत रखा जाता है और पितरों से घर-परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।

9 सितंबर 2021: हरतालिका तीज, वाराह जयंती
भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत करती हैं। 9 सितंबर को हरतालिका तीज के साथ साथ वाराह जयंती भी पड़ रही है। ये भगवान विष्णु के तीसरे अवतार थे। ऐसी मान्यता है कि इस दिन उनका पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

10 सितंबर 2021: गणेश चतुर्थी
भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ ही गणेश उत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। 10 सितंबर को शुरू होने वाला यह पर्व दस दिनों तक चलता है और इसका समापन 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होगा।

14 सितंबर 2021: राधाष्टमी, हिंदी दिवस
कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह दिन श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के भक्त राधाजी का जन्मदिन भी बहुत उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। इस साल यह पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। 14 सितंबर का दिन देश में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

17 सितंबर 2021: परिवर्तनी एकादशी, विश्वकर्मा पूजा
17 सितंबर को परिवर्तनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा और श्रीहरि का नाम स्मरण किया जाएगा। भाद्रपद की एकादशी तिथि के दिन विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे विधि-विधान से उनकी आराधना की जाती है।

19 सितंबर 2021: अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन)
दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन इस दिन हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदा किया जाता है। उन्हें विसर्जित करके अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना की जाती है।

21 सितंबर 2021: पितृपक्ष आरंभ
इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। इस दौरान पितरों का स्मरण किया जाता है। उनके नाम से तर्पण करके उनकी मुक्ति की कामना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि पूर्वजों के प्रसन्न रहने से घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
