Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Ganesh Chaturthi 2022: बप्पा का आर्शीवाद पाने के लिए करें लाल सिंदूर के ये उपाय, दूर होंगे कष्ट
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन लोग बड़े ही धूम धाम से सुख-समृद्धि के देवता गणेश जी को घर लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। यह 10 दिवसीय पर्व इस बार 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। चारों ओर गणेश चतुर्थी की धूम देखने लायक है। लोगों ने बप्पा को घर लाने की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे विधि विधान से गणेश जी पूजा करते हैं भगवान उनके सारे कष्टों को दूर करते हैं और उन पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को उनकी प्रिय चीज़े अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है जैसे मोदक, लड्डू, लाल फूल, केला, अमरूद आदि। ऐसी ही एक ओर चीज़ है जो भगवान को अत्यंत प्रिय है और वो है लाल सिंदूर। जी हां, गणेश चतुर्थी पर गजानन को लाल सिंदूर जरूर चढ़ाएं। हालांकि भगवान को लाल सिंदूर चढ़ाने का भी नियम होता है। आइए जानते हैं क्या है वो नियम।

इसलिए प्रिय है सिंदूर
पौराणिक कथा के अनुसार अपने बालावस्था में गणेश जी ने सिंदूर नामक असुर का वध कर उसके रक्त को अपने पूरे शरीर पर लगा लिया था। तब से उन्हें लाल रंग बेहद पसंद है खासतौर पर लाल फूल और लाल सिंदूर।

ऐसे चढ़ाएं भगवान को सिंदूर
गणेश जी को घर लाने के बाद सबसे पहले उन्हें स्नान कराएं। उसके बाद उत्तर या ईशान कोण की ओर अपना मुख कर बैठे जाएं और बप्पा को लाल सिंदूर अर्पित करें। आप भगवान के माथे पर लाल सिंदूर से तिलक लगाएं और गणेश मंत्र का जाप करते रहें।
कहते हैं ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। और घर में सुख शांति बनी रहती है।

शुभ कार्य में नहीं आएगी रुकावट
गणेश जी को लाल सिंदूर अर्पित करने से किसी भी अच्छे काम में कोई बाधा नहीं आती है। यदि अविवाहित व्यक्ति सिंदूर चढ़ाता है तो उसे मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। वहीं संतान की प्राप्ति के लिए भी गणेश जी को सिंदूर चढ़ाया जाता है। इसके अलावा नौकरी, व्यापार से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए भी आप यह उपाय जरूर करें।

गणेश जी के आठ अवतार
जब जब धरती पर पाप बढ़ा है तब तब भगवान ने किसी न किसी रूप में आकर अपने भक्तों की रक्षा की है। केवल विष्णु जी ने ही नहीं बल्कि गणेश जी ने भी कई अवतार लिए है। गौरी पुत्र के कुल आठ अवतार है वक्रतुण्ड, एकदंत, महोदर, गजानन, लम्बोदर, विकट, विघ्नराज और धूम्रवर्ण।

इस गणेश चतुर्थी बन रहे हैं 2 शुभ योग
साल 2022 में गणेश चतुर्थी की शुरुआत 31 अगस्त, बुधवार से हो रही है। चूंकि बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है, ऐसे में यह बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं 31 अगस्त सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 01 सितंबर को 12 बजकर 12 मिनट तक रवि योग है। माना जाता है कि रवि योग में गणेश जी की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
