Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Ganesh Jayanti 2022: आज गणेश जयंती पर बन रहे हैं दो विशेष योग, जरूर कर लें ये उपाय
हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित माने गए हैं। जिस तरह से सोमवार के दिन भगवान शिव और मंगलवार को बजरंगबली की आराधना की जाती है, उसी तरह बुधवार का दिन गणपति भगवान को समर्पित है। वहीं माघ महीने के चतुर्थी तिथि के दिन भी गणेश पूजन का विधान बताया गया है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। साल 2022 की गणेश जयंती के दिन शिव योग और रवि योग में गणेश जी की पूजा की जाएगी। इस वजह से इस दिन की महत्ता काफी अधिक बढ़ गयी है।

गणेश जयंती 2022 पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि का शुभारंभ- 04 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 04 बजकर 38 मिनट से
चतुर्थी तिथि का समापन- 05 फरवरी, शनिवार को सुबह 03 बजकर 47 मिनट पर।
शुभ मुहूर्त: 04 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक
कुल अवधि: 02 घंटा 11 मिनट

गणेश चतुर्थी पर बनने वाले दो शुभ योग
इस साल गणेश चतुर्थी पर दो शुभ योग बन रहे हैं। चतुर्थी तिथि यानी 4 फरवरी को सुबह 07 बजकर 08 मिनट से दोपहर 03 बजकर 58 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके पश्चात् शाम को 07 बजकर 10 मिनट तक शिव योग रहेगा। इस मौके पर किये गए धार्मिक कार्यों का कई गुना फल मिलता है।

गणेश जयंती का महत्व
ऐसा माना जाता है कि गणेश जयंती की तिथि पर ही भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस दिन जो जातक भगवान गणेश की सच्चे मन से सेवा और आराधना करता है उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है और हर तरह के विघ्न का निवारण होता है।

गणेश जयंती पर करें ये उपाय
गणेश जयंती के शुभ मौके पर गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अनाज का दान करें।
गणेश भगवान को लड्डू बेहद पसंद माने जाते हैं। इस दिन उन्हें लड्डू के साथ साथ दूर्वा भी चढ़ाएं।
यदि संभव हो तो गणेश जयंती के अवसर पर हाथी को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय से गणेश जी प्रसन्न होंगे और जातक को आशीर्वाद मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications