Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Ganesh Jayanti 2023: आज है गणेश जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

गणेश जयंती पर भद्रा और पंचक
आज गणेश जयंती के दिन भद्रा का वास है, जो सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक बना रहेगा। आज पंचक भी पूरे दिन है। भद्रा में पूजा पाठ की जाती है, लेकिन आज तो खुद विघ्नहर्ता का दिन है, वे सभी अशुभ प्रभावों को दूर कर देते है। पंचक भी राज पंचक है, इसमें शुभ फल मिलता है। आज के दिन चंद्रमा को न देखें. चंद्रमा दर्शन से कलंक लगता है।
आज गणेश जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त-
सुबह 11 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।
रवि योग- सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ- 24 जनवरी, दिन मंगलवार, दोपहर 03:22 बजे से।
माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन- आज, बुधवार, दोपहर 12:34 बजे पर।

गणेश जयंती व्रत और पूजा विधि
आज स्नान के बाद पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें करके गणेश जयंती व्रत रखें और पूजा का संकल्प लें। आज के दिन के शुभ मुहूर्त में गणेश जी की मूर्ति पर का जलाभिषेक करें। भगवान गणेश को चंदन, सिंदूर, फूल, माला, धूप, दीप, नारियल, फल, हल्दी, पान, सुपारी का अर्पित करें। इस वक्त आप ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का उच्चारित करते रहें। गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र और गणेश जयंती की व्रत कथा इस दौरान पढ़ें। गणेश जी को मोदक, लड्डू, केला का भोग लगाएं।
Disclaimer- इस लेख में दी गई सूचनाएं और जानकारी, सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications