Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Ganesh Visarjan: जानें अनंत चतुर्दशी व अन्य तिथियों पर गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
साल 2022 में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त से शुरू है। इसी दिन के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का भी आगाज हो गया। यह दिन भगवान गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भारत ही नहीं बल्कि कई दुसरे देशों में भी लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति कि स्थापना करते हैं। नाच-गाने और ढोल-नगाड़ों के बीच गणेश जी को घर लाया जाता है। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार गणपति को अपने घर में विराजमान रकते हैं। कुछ भक्त डेढ़ तो कुछ तीन, पांच या 10 दिन में बाप्पा को विदाई देता है। श्रद्धालु अधिक से अधिक दस दिन के लिए ही सबके प्रिय गणेश को अपने पास रखते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें विसर्जित किया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं पांच, सात और अंनत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है।

विसर्जन के लिए भी शुभ मुहूर्त का महत्व
गणपति बाप्पा को विदाई देना भक्तों के लिए आसान नहीं होता है। वो इस उत्सव के दौरान परिवार के सदस्य की तरह घर का हिस्सा बन जाते हैं। गणेश जी को विदाई देते समय लोग भावुक तो रहते हैं मगर वो बप्पा को अगले साल जल्दी आने की विनती भी करते हैं। गणेश जी की स्तापना के लिए जिस तरह से शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ठीक उसी तरह उनके विसर्जन के लिए भी शुभ मुहूर्त की जानकारी होनी चाहिए। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद जीवन में बना रहता है।

5 दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि और मुहूर्त
पांच दिन के गणेश जी के विसर्जन की तिथि 4 सितंबर है और मुहूर्त इस प्रकार है:
सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 07:36 AM बजे से दोपहर 12:15 PM तक
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 01:48 PM बजे से 03:21 PM बजे तक
शाम का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 06:28 PM बजे से 10:48 PM बजे तक
रात का मुहूर्त (लाभ)- 01:42 AM बजे से 03:09 AM तक (5 सितंबर की सुबह)
सुबह का मुहूर्त (शुभ)- 04:36 AM बजे से 06:03 AM तक (5 सितंबर की सुबह)

7 दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि और मुहूर्त
सात दिन के गणपति के विसर्जन की तिथि 7 सितंबर है और मुहूर्त इस प्रकार है:
सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- - 09:09 AM बजे से 01:47 PM तक
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 03:20 PM बजे से 04:53 PM तक
शाम का मुहूर्त (लाभ)- 07:53 PM बजे से 09:20 PM बजे तक
रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 10:47 PM बजे से 03:09 AM बजे तक (7 सितंबर की सुबह)

अनंत चतुर्दशी की तिथि और विसर्जन का मुहूर्त
इस साल अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर को है। इस दिन दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो जाएगा।
सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 06:03 AM बजे से 10:41 AM तक
दोपहर का मुहूर्त (चर)- 04:51 PM बजे से 06:23 PM तक
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- 12:13 PM बजे से 01:46 PM तक
शाम का मुहूर्त (लाभ)- 09:18 PM बजे से 10:46 PM तक
रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 12:13 AM बजे से 04:36 AM बजे तक (10 सितंबर की सुबह)
चतुर्दशी तिथि शुरू - 09:02 PMबजे से (8 सितंबर)
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 06:07 PMतक (9 सितंबर)



Click it and Unblock the Notifications











