Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
परेशान हैं तो करे इन गणेश मंत्रो का जाप, बदल जाएगी जिंदगी..
पूजन की बात करें तो सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश का ही नाम आता है और सभी जानते है कि उनकी पूजा सर्वप्रथम ही की जाती है। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है पर ये बहुत कम लोग जानते होगे कि भगवान गणेश के नाम के साथ कई ऐसे मंत्र भी है जो आपके जीवन में अकल्पनीय प्रभाव डाल सकते हैं आइए ऐसे ही कुछ मंत्रो से हम आपको अवगत कराते हैं...

ॐ गं गणपतये नमः
ये भगवान गणेश का मूलमंत्र है इसे बीज मंत्र भी कहा जाता है ऐसी, मान्यता है कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अगर आपने इस मंत्र का जाप किया तो वो असफल नहीं हो सकता है, इस मंत्र को आध्यात्म और योग साधना के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

ॐ श्री गणेशाय नमः
इस मंत्र का प्रयोग भगवान गणेश को खुश करने के लिए अथवा उनकी प्रशंसा करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसे प्रार्थना, प्रेम और आराधना का मंत्र भी कहते है।

ॐ एकदंताय नमः
ये मंत्र भगवान गणेश के हाथी के आकार के बने चेहरे को दर्शाता है और साथ ही ये बताता है कि हमें अपने अपने दिमाग को द्वंद से हटाकर सही मार्ग में इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि जिसके पास दृण निष्ठा है, वो इस मंत्र से किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है।

ॐ सुमुखाय नमः
वैसे तो इस मंत्र के बहुत सारे अर्थ हैं, इसका मतलब है कि आप हमेशा आत्मा में, भावना में, चेहरे पर यानि हर काम में बहुत सुंदर रहेंगे और जब भी कोई व्यक्ति इस मंत्र का उच्चारण करेगा उसके मन को बहुत शांति मिलेगी।

ॐ क्षिप्र प्रसादाय नम:
क्षिप्र का मतलब होता है जल्दी, अर्थात् ये माना जाता है कि जब आप जल्दबाजी में कहीं जा रहे हों और रास्ते में आपको कुछ खतरा या नकारात्मक शक्ति मिल जाए तो इस मंत्र के जाप से उस बुरी ताकत से आपको तुरंत निजात मिलेगी।

ॐ भालचंद्राय नमः
संस्कृत में भाल का अर्थ होता है माथा और चंद्र का मतलब होता है चांद, अत: चंद्रमा भालचंद्र का मतलब होता है अमृत से भरी हुई जगह, इसलिए इस मंत्र का जाप आपको बीमारियों से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
