Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
गणेश विसर्जन से पहले बन जाएंगे बिगड़े काम, ऐसे करें उपाय
प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के साथ-साथ और भी कई नामों से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश सभी तरह के दुख दर्द दूर कर देते हैं। मनुष्य इस समय बहुत से ग्रह दोषों से पीड़ित है लेकिन अब इसकी चिंता करने का कोई जरूरत नहीं है। गणेश जी के विसर्जन से पहले ये आसान उपाय करके आप अपने दोषों को सदैव के लिए दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से उपाय है..........

बिगड़ा काम बन जाएगा
अक्सर देखा जाता है कि हम किसी काम के पूरे होने के लिए लगातार कोशिश करते है, पर वो पूरा नहीं हो पाता है। तो अब आप चिंता छोड़कर, चार नारियल एक माला में पिरोकर गणेश जी को अर्पित करें। आपका काम बन जाएगा।


परीक्षा में असफलता
अगर आप परीक्षा में बार बार असफल हो रहे है, या आप नौकरी के लिए इंटरव्युव में असफल हो रहे है, तो कच्चे सूत में सात गांठ लगाकर जय गणेश, काटो क्लेश मंत्र का जाप करे और उसे सूत को पर्स में रखें, आपकी समस्या समाप्त हो जाएगी।

किस्मत नहीं दे रही है साथ
अगर आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और आप उसे अपने अनुकूल बनाना चाहते है, तो गजानन का जलाभिषेक करके के लड्डू का भोग लगाके प्रार्थना करने से आपका आप का काम हो जाएगा।

समस्याओं का ऐसे करें समाधान
यदि आप किसी समस्या से लगातार परेशान है तो गणपति का स्वरूप कहे जाने वाले हाथी को हरा चारा खिलाकर प्रार्थना करने से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

धन प्राप्ति के लिए
अगर आप तंगी से परेशान है और धन प्राप्ति करना चाहते हैं तो प्रात: काल उठकर स्नान करें और गाय को शुद्ध घी व गुड़ का भोग लगाएं। आपकी समस्या जल्द समाप्त होगी।

अगर आता है ज्यादा गुस्सा
अगर आपकी गुस्सैल प्रवत्ति से आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो आप लाल रंग का फूल सात दिनों तक भगवान गणेश को चढ़ाएं आपका क्रोध खत्म हो जाएगा।

तुतलाहट दूर करता है ये उपाय
कभी कभी देखा जाता है कि आपका बच्चा बचपन से ही वाणी दोष से ग्रसित होता है। यदि आप उसकी और वाणी से तुतलाहट खत्म करना चाहते है तो केले की एक माला बनाकर भगवान गणेश को चढ़ाने से इस दोष से मुक्ति मिलती है।

पारिवारिक कलह से बचने के उपाय
आपका परिवार अगर पारिवारिक कलह से जूझ रहा है, तो बुधवार के दिन गणेश जी की प्रतिकात्मक मूर्ति बनाकर घर के मंदिर में स्थापित करें और रोज उसकी पूजा करें।

ऐसा करने से सुख बना रहता है
घर के मुख्य दरवाजे के पास गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
