Latest Updates
-
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
जानिए मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
जून का महीना मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। काम से ज़्यादा पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। ग्रहों की अनुकूल दशा के कारण करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम हो पाएंगे।
प्रभावशाली लोगों से नए संपर्क बन सकते हैं। आपके आसपास के लोगों से ही आपको कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है इसलिए लोगों से बात करते रहें। इस समय आपका ध्यान कई चीज़ों में लगा रहेगा जिस वजह से आप शांति और धीरज नहीं रख पाएंगें। यात्रा से लाभ की संभावना है। महीने के शुरुआती दिन आपके बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण हो सकते हैं। 21 जून के बाद आपका निजी जीवन थोड़ा बेहतर हो पाएगा। आइए जानते हैं कि जून का महीना आपकी राशि की सेहत, लव लाइफ और करियर के लिए कैसा रहेगा।

सेहत
आपकी राशि भाव में शनि बैठा है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करेगा। सालभर सेहत के मामले में अच्छा समय है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके बावजूद आपको सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है।
इस महीने ग्रहण भी पड़ रहा है जिसका नकारात्मक असर आप पर पड़ सकता है। यौन संबंधों में ज़्यादा रूचि नुकसानदायक हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, खासतौर पर रात के समय दुर्घटना की अधिक संभावना है।
मौसम में बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम हो सकता है। किसी मामूली संक्रमण से राहत दिलाने में घरेलू नुस्खे ही काम आएंगे। कोई गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।
करियर
करियर में नई ऊंचाईयां छूने के लिए अच्छा समय है। कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। इस महीने आपको ज़्यादा काम नहीं बल्कि अच्छा काम करने पर ध्यान देना है। कोई भी काम करते समय अपना पूरा ध्यान उसी पर रखें, इससे गलतियां करने से बच पाएंगें। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए लोगों से संपर्क बनाकर चलें। महत्वपूर्ण लोगों पर अपना प्रभाव ज़रूर छोड़ें।
इस महीने व्यापारियों को धैर्य से काम लेना होगा। इस महीने साझेदारी में काम नहीं चलेगा। नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन इनसे लाभ पाने के लिए आपको सतर्क रहना पड़ेगा।
आर्थिक स्थिति
चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस महीने धन का आगमन होगा। धन का प्रवाह बना रहेगा। निवेश से अत्यधिक लाभ के योग बन रहे हैं। महीने के शुरुआती दिनों में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। हालांकि, भाग्य पर निर्भर ना रहें। पैसों को लेकर सतर्क रहें। पैसों का निवेश समझदारी से करें। किसी भी तरह के नए निवेश को इस समय के लिए टाल दें। काम से जुड़ी यात्रा से लाभ होगा।
लव लाइफ
जून के मध्य तक जीवनसाथी के साथ तकरार का माहौल रहेगा। आप दोनों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने रिश्ते को सुलझाकर आप एक बेहतर इंसान बनकर उभर सकते हैं। आपकी इस समझदारी से आपके पार्टनर के व्यवहार में भी बदलाव आएगा।
नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आप ऐसे लोगों के प्रति ज़्यादा आकर्षित होते हैं जिनमें आप जैसी ही खूबियां हों।
शुभ रंग: लाल और नीला
शुभ अंक: 4 और 9



Click it and Unblock the Notifications
