Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
मई 2018 के लिए मिथुन राशि का भविष्फल

मिथुन राशि के जातक बहुत सक्रिय और क्रियाशील होते हैं और इनकी यही खूबी इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। आइए जानते हैं कि मई 2018 का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा और आने वाला मई का महीना इस राशि के लिए क्या खास लेकर आ रहा है।
इस महीने आप नए-नए विचारों से घिरे रहेंगे लेकिन क्या आपको इन विचारों को साकार करने में सफलता मिलेगी?ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस महीने मिथुन राशि के जातकों की रचनात्मकता अपने चरम पर होगी और इसी वजह से आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप अपने विचारों और योजनाओं को साकार भी कर पाएंगें और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।
तो चलिए जानते हैं कि मई 2018 का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

सेहत
लंबे समय से तनाव में थे तो अब आपको इससे छुटकारा मिलने वाला है। आप राहत महसूस करेंगे। इस महीने आपको व्यायाम के लिए पर्याप्त समय निकालना है। हालांकि, ज़रूरत से ज्यादा व्यायाम ना करें वरना आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

करियर
इस महीने की शुरुआत में कुछ अड़चनें आ सकती हैं जिनसे आपका प्रदर्शन और बेहतर हो पाएगा। इन मुश्किलों को आपको धैर्य से सुलझाना है। 10 मई तक का समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। माह के मध्य में परिस्थिति में सुधार आएगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चीज़ों को ठीक करने के लिए अपने सहकर्मियों से बात करनी चाहिए।

आर्थिक स्थिति
इस महीने आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगें जिससे व्यापार में पूरी तरह से ध्यान लगा पाएंगें। इस महीने आप अपने बिजनेस की एक नई शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा समय है। नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस या घर पर दूसरों से मदद लेने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

लव लाइफ
शादीशुदा लोग फिर से हनीमून यानि छुट्टियों पर जा सकते हैं। काम से समय निकालकर कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ भी बिताएं। अगर आपके बच्चे भी हैं तो उन्हें अपने माता-पिता के पास छोड़कर अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएं। रिलेशनशिप में कोई परेशानी नहीं आएगी। फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचे रहे हैं तो ये महीना अनुकूल है।

शुभ रंग और तिथि
मई 2018 में मेष राशि के जातकों के लिए शुभ अंक है : 5 और 6 और इसमें 9 को जोड़कर यानि 14, 23 32 भी आपके लिए लकी हैं।
शुभ तिथि हैं : 5, 14, 23
शुभ रंग हैं : हरा, पीला और नारंगी
अन्य राशियों के मई 2018 मासिक राशिफल के बारे में जानने के लिए हमारा सेक्शन देखें।



Click it and Unblock the Notifications