Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अगर आने वाली है जिंदगी में खुशियों की बहार तो मिलने लगेंगे ऐसे संकेत
जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं यानी कभी अच्छा है तो कभी बुरा। हम से कई लोग हर दिन किसी ना किसी चुनौती का सामना करते हैं, लेकिन हमें कहीं न कहीं एक उम्मीद रहती है कि आज नहीं तो कल कुछ तो अच्छा होगा। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि आपके साथ कुछ शुभ या अशुभ होने वाला होता है तो पहले से ही कुछ ऐसी घटनाएं घटने लगती है जो बताती है कि आपके साथ क्या होने वाला है।
आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे बताएंगे जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है या बुरा।

रास्ते में दुल्हन का दिखना
अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं और रास्ते में आपको दुल्हन दिख जाए तो यह एक अच्छा संकेत है। आप जिस काम से जा रहे हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

समुद्र किनारे मोती का मिलना
यदि आपको समुद्र के किनारे मोती मिल जाए तो आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है यानी आपकी कोई चिंता दूर हो सकती है।

घर में लगे मनी प्लांट का सुखना
कहते हैं घर में मनी प्लांट लगाने से पैसों की कभी कमी नहीं होती। यह जैसे जैसे बढ़ता है, वैसे ही पैसों में भी बढ़त होती है, लेकिन इस पौधे का सुखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि मन प्लांट सुखने लगे तो समझ लीजिए कि आप पर आर्थिक संकट आ सकता है।

सुबह सुबह नारियल का मिलना
नारियल को तो लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। कोई भी पूजा पाठ, हवन आदि नारियल के बिना अधूरी होती है। यदि सुबह के वक़्त आपको नारियल दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा अगर आपको सुबह सुबह नारियल का प्रसाद मिल जाए तो इसका अर्थ होता है कि आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में बार बार पानी दिखना
अगर सपने में नदी का साफ पानी दिखाई दे यह शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है। साथ ही आपको धन लाभ भी हो सकता है। वहीं सपने में समुद्र का पानी देखना अच्छा नहीं होता है।

पानी से भरा हुआ बर्तन
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपको कहीं पानी से भरा हुआ बर्तन खासतौर पर लोटे में पानी दिख जाए तो आप जिस काम से जा रहे हैं वह बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है।

घर की छत पर कौआ
वैसे तो घर की छत पर कौवे का बैठना आम बात होती है, लेकिन अगर कौआ दक्षिण दिशा की ओर बैठकर बोलता है तो यह बहुत ही अशुभ होता है। इसका मतलब आप पर कोई मुसीबत आने वाली है। आपको कोई रोग हो सकता है, साथ ही यह धन हानि का भी संकेत है।



Click it and Unblock the Notifications
