Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुप्त नवरात्रि 2019: मां को प्रसन्न करने के लिए जान लें विशेष तिथि और शुभ संयोग
हिंदू मान्यता के मुताबिक साल भर में चार नवरात्र आते हैं जिनमें एक शारदीय, एक चैत्र और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। साल का पहला गुप्त नवरात्र माघ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ता है और दूसरा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में आता है। आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का आरंभ 3 जुलाई 2019 से हो रहा है और ये 10 जुलाई तक चलेंगे।

शारदीय और चैत्र नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्र भी माता के भक्तों के लिए बहुत खास है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें सिर्फ विशेष साधक ही साधना करते हैं। इन नौ दिनों में तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो साधक अपनी साधना और उपासना को गुप्त रख पाता है वो ही सफल होता है। उनकी इस तरह की साधना से माता जल्दी प्रसन्न होती हैं।

हर दिन से जुड़ी है खास तिथि और विशेष संयोग
3 जुलाई बुधवार- प्रतिपदा- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, देवी साधना प्रारंभ
4 जुलाई गुरुवार- द्वितीया- जगदीश रथयात्रा पूर्ण, गुरु-पुष्य संयोग
5 जुलाई शुक्रवार- तृतीया- रवियोग रात्रि 12.19 बजे तक
6 जुलाई शनिवार- चतुर्थी- विनायक चतुर्थी
7 जुलाई रविवार- पंचमी- सर्वार्थसिद्धि योग, कुमार षष्ठी, बुध वक्री
8 जुलाई सोमवार- षष्ठी- रवियोग, विवस्वत सप्तमी, षष्ठी तिथि प्रातः 7.42 तक ही रहेगी।
9 जुलाई मंगलवार- अष्टमी- दुर्गा अष्टमी, सप्तमी तिथि का क्षय
10 जुलाई बुधवार- नवमी- भड़ली नवमी, नवरात्रि पूर्ण, रवियोग।

गुप्त नवरात्र पर मां को करना चाहते हैं प्रसन्न तो ऐसे करें पूजा
तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करने वाले साधकों के लिए ये एक महाअवसर से कम नहीं होता है। साधक किसी एकांत गुप्त स्थान पर जाकर माता के विभिन्न स्वरूपों के साथ दस महाविद्याओं की साधना करें।
भक्त नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता के 32 नाम के साथ साथ उनके मंत्र का जाप करें। ध्यान रखें कि मंत्र का जाप 108 बार हो।
सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ 18 बार करें।
यदि मुमकिन हो तो दुर्गासप्तशती का एक पाठ भोर में तथा एक रात्रि में करें।
ब्रम्ह मुहूर्त में श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। इससे दैहिक, दैविक और भौतिक पापों का नाश होता है।

ये हैं गुप्त नवरात्रि की 9 देवियां
नौ दिनों तक चलने वाली गुप्त नवरात्रि में मां के अलग अलग स्वरूपों को पूजा जाता है। इन नौ दिनों के दौरान माता काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्न मां, त्रिपुर भैरवी, धूमावति माता, बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी माता की आराधना और पूजा अर्चना की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
