Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Magh Gupt Navratri 2023: जानें गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व, 9 दिनों में भूलकर भी ना करें ये गलतियां
माघ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी, नवमी के दिन समाप्त होगी, जो 22 जनवरी से शुरू हुई है। गुप्त नवरात्रि, गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है । इन नौ दिनों में भक्त आदिशक्ति की साधना करते हैं। गुप्त नवरात्रि 10 महाविद्याओं जो, मां काली, मां तारा, मां त्रिपुरासुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुराभैरवी, मां धूमावती, मां मातंगी, मां बगलामुखी, मां कमला को समर्पित हैं। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरू हुआ है, जिसे बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर गुप्त नवरात्रि में श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करने पर भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए, जानते हैं गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि और इसके महत्व और इन नौ दिनों के दौरान आपको किन- किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा, जिससे देवी मां नाराज ना हों और आपकी सिद्धी से खुश होकर आपकी मनोकामनाएं पूरी करें-

Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि का महत्व-
हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष स्थान है। इस नवरात्रि में तंत्र-साधना विद्या सीखने वाले वालों का गुप्त नवरात्रि का स्थान महत्वपूर्ण है। इसमें मां की पूजा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में उपासक किन बातों का रखें विशेष ध्यान
1. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, साथ ही अपने क्रोध पर काबू रखें।
2. नवरात्रि में व्रत के दौरान अपशब्द का उपयोग ना करें। जरूरतमंदों को दान दें।3. नौ दिनों तक उसे मदिरापान का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही सात्विक भोजन ही करें।4. गुप्त नवरात्रि पर साधक को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।5. गुप्त नवरात्रि के टाइम बाल व दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए।6. चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर क्या-क्या उपाय करें
1. गुप्त नवरात्रि पर आप मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं, जिससे आपके घर में मां का दुर्गा का वास होगा। साथ ही गुप्त नवरात्रि में रात के वक्त नौ बताशों पर अलग-अलग लौंग रखें और इनको मां दुर्गा को समर्पित कर दें। ये उपाय करने से रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। मां देवी की कृपाआप पर और आपके परिवार होगी।
2. गुप्त नवरात्रि पर आप विवाह संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए देवी मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही मां देवी पर हर रात नौ दिनों तक लाल फूलों की माला चढ़ाएं। इस तरह से देवी मां खुश होंगी और आपके विवाह संबंधी समस्या का समाधान करेंगी।
3. देवी मां दुर्गा की आरती करें। उनसे अपने परिवार के लिए मंगल कामना की प्रार्थना करें। उपवास रखें। आरती-अर्चना करें।
Disclaimer-इस लेख में दी गई जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। ये जानकारी माध्यमों, पंचांग/प्रवचनों, मान्यताओं पर आधारित है। प इसे महज सूचना समझकर लें।इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी बोल्डस्काई हिन्दी की नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
