Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Trigrahi Yog : गुरू पूर्णिमा 2022 पर बन रहा है त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा
भारत में, गुरु को ऐसे व्यक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है, जो न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि ये अपने शिष्यों में आदर्श और संस्कारों को विकसित करते हुए उसे जीवन के जरूरी सबक सिखाता है। गुरू के सम्मान में समर्पित एक दिन है और इस दिन को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है, जो आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यहां हम आपको गुरु पूर्णिमा 2022 की तारीख, इसके महत्व और इस दिन बनने वाले अदभुत संयोग के बारे में बताएंगे।

कब है गुरू पूर्णिमा 2022
साल 2022 में गुरू पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई को मनाया जाएगा। दरअसल 13 जुलाई को सुबह 4 बजे पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इसलिए उदया तिथि के कारण 13 जुलाई को ही पूर्णिमा का मान रहेगा और जो लोग पूर्णिमा पर व्रत रखते है वो भी 13 जुलाई को ही व्रत रखेंगे। हालांकि पूर्णिमा 14 जुलाई को रात तक रहेगी।

गुरु पूर्णिमा का महत्व
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में वेद व्यास की जयंती मनाई जाती है। वह ऋषि पाराशर और देवी सत्यवती के पुत्र थे। वेद व्यास ने ही महाभारत महाकाव्य की रचना की थी। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणेश ने इसे सुनाया था और इसे महर्षि वेद व्यास ने लिखा था। महर्षि व्यास ने वेदों को चार वर्ग में बांटा है - ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। उनकी विरासत को उनके शिष्यों पैला, वैशम्पायन, जैमिनी और सुमंतु ने आगे बढ़ाया।

गुरु पूर्णिमा 2022 पर बन रहे 4 शुभ योग
इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन कई शुभ योग बन रहे है, जिससे इसका इसका महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शश, हंस, भद्र और रुचक नामक 4 राज योग बन रहे है। इसके साथ ही इस दिन बुध ग्रह भी अनुकूल स्थिति में रहेंगे। जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं शुक्र ग्रह मित्र ग्रहों के साथ विराजमान हैं। जिसे बहुत शुभ योग माना जा रहा है। ऐसे में इस दौरान लिए जाने वाले गुरु मंत्र और दीक्षा व्यक्ति के लिए बेहद शुभ साबित होंगे।

गुरू पूर्णिमा 2022 पर बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों को मिलेगा फायदा
ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा के दिन तीन प्रमुख ग्रहों के एक राशि में विराजमान रहने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह मिथुन राशि में एकसाथ होंगे। आइए जानते हैं यह अद्भुत संयोग किन राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
मिथुन राशि- गुरू पूर्णिमा पर बनने वाले इस त्रिग्रही योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप करियर में सक्सेस हासिल करेंगे। इस समस खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और इस कारण आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस समय आप पारिवारिक समस्याओं से भी पूरी तरह मुक्त रहेंगे। इस दौरान कोई गुड न्यूज सुनने को भी मिल सकती है।

सिंह राशि-
त्रिग्रही योग के प्रभाव से सिंह राशि में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस समय लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में है उनके लिए भी ये समय उत्तम है। बातों में मिठास रखकर इस समय आप मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। जो कोई नया या शुभ कार्य शुरू करना चाहते है उनके लिए ये बेहतरीन समय है।
धनु राशि- ग्रहों के प्रभाव के कारण धनु राशि वालों के लिए सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। ये समय प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करने के लिए भी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको घर और वाहन का सुख भी मिल सकता है। इसके अलावा गवर्मेंट जॉब की तैयारी में जुटे छात्रों को भी इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
