Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Guru Pushya Yoga 2021 : इस योग में घर-गाड़ी-जेवर की खरीदारी होती है शुभ, खुशहाली और बरकत के खुलते हैं द्वार
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आकाश में कुल 27 नक्षत्र हैं और इसमें से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ और मांगलिक माना गया है। पुष्य नक्षत्र इतना शुभ माना गया है कि इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

पुष्य योग जब गुरुवार के दिन पड़ता है तब वह गुरु पुष्य योग कहलाता है। इस साल 25 फ़रवरी को गुरु पुष्य योग बन रहा है। यह दिन पूजा-पाठ करने के अलावा आभूषण, जमीन, घर, वाहन आदि के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

गुरु पुष्य योग के दिन शुभ मुहूर्त
गुरु पुष्य योग: 25 फरवरी, गुरुवार सुबह 6.55 बजे से 1.17 बजे तक
अमृत सिद्धि योग: 25 फरवरी सुबह 6.55 से दिन में 1.17 तक
सर्वार्थ सिद्ध योग: 25 फरवरी सुबह 6.55 से दिन में 1.17 तक

अगला गुरु पुष्य योग
साल 2021 में पहला गुरु पुष्य योग 28 जनवरी को बना था। 25 फरवरी के बाद अब गुरु पुष्य योग दीपावली पर्व के पहले 28 अक्टूबर को पूरे दिन और 25 नवंबर को सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा।

खरीदारी के लिए मंगलकारी दिन
25 फरवरी को गुरु पुष्य योग के दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी और इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में रहेगा और इस वजह से भी इस तिथि की शुभता बढ़ जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से लाभ मिलता है। इनके साथ माता लक्ष्मी की भी पूरे विधि विधान से पूजा जरूर करें।
पूजा पाठ के आलावा गुरु पुष्य योग में खरीदारी करना भी बेहद शुभ बताया गया। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो गुरु पुष्य योग का दिन घर, जमीन, गाड़ी, सोने-चांदी की खरीदारी के लिए उत्तम होता है। इस दिन घर में इस्तेमाल होने वाले वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए गुरु पुष्य योग शुभ है।



Click it and Unblock the Notifications