Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Hanuman Jayanti 2021: इस साल की हनुमान जयंती है खास, दिन पड़ेगा मंगलवार
हनुमान भक्तों के लिए हनुमान जयंती साल के सबसे विशेष दिन में से एक है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हनुमान जयंती चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के अलावा कई जगहों पर हनुमान जयंती कार्तिक माह में कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्री राम के परम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था। वायु पुत्र को कलयुग का देवता माना गया है। साथ ही वे शिव के 11वें अवतार बताये गए हैं। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जानते हैं इस वर्ष हनुमान जयंती का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन की महत्ता क्या है।

हनुमान जयंती 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त
साल 2021 में हनुमान जयंती का उत्सव 27 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन मंगलवार पड़ रहा है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। मंगलवार को ही हनुमान जयंती पड़ने से इस पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है।
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 26 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन: 27 अप्रैल 2021 की रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर

हनुमानजी की पूजा से मिलते हैं अनगिनत लाभ
बजरंगबली को संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है। वो वर्तमान समय में भी लोगों का उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर मौजूद हैं। शास्त्रों में ये कहा गया है कि हनुमानजी आज भी धरती पर वास करते हैं। इन्हें चिरंजीवी होने का आशीर्वाद मिला है। जो जातक पूरे विधि विधान और सच्चे मन से इनकी आराधना करता है उन्हें संकटों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख-शांति का वास होता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि जैसे ग्रह अशुभ प्रभाव दे रहे हों तो उन्हें विधिपूर्वक बजरंगबली की पूजा करने से लाभ मिलता है।

हनुमान जयंती व्रत तथा पूजा विधि
हनुमान जयंती के दिन व्रत रखने वाले जातकों को कुछ नियमों का पालन करना होता है। हनुमान जयंती की पूर्व रात्रि जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करें। आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर प्रभु श्री राम, सीता मैया और हनुमान जी का स्मरण करें। स्नानादि कार्य से निवृत हो जाएं। अब हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें और उसकी विधिवत पूजा करें। हनुमान चालीसा के साथ बजरंग बाण का पाठ करें। आप पूजा के समय "ॐ हनु हनुमते नमो नमः, श्री हनुमते नमो नमः" मंत्र का जप करें।

हनुमान जयंती पर इन कामों से मिलेगा विशेष आशीर्वाद
बजरंगबली का आशीर्वाद पाने के लिए हनुमान जयंती के दिन उन्हें चोला, सुगंधित तेल और सिंदूर चढ़ाएं। इस दिन जातक को रामचरितमानस का अखंड पाठ, सुंदरकांड का पाठ, हनुमान बाहुक और बजरंगबाण का पाठ अवश्य करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
