Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Hanuman Jayanti 2023 Wishes : बजरंगबली करेंगे सबका कल्याण, इन संदेशों के साथ भेजें उनका आशीर्वाद
हिंदू कैलेंडर का चैत्र महीना कई मायनों में विशेष है। साल के इस प्रथम माह में मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है, वहीं भगवान श्री राम को समर्पित रामनवमी का पवित्र उत्सव भी इसी महीने मनाया जाता है।
चैत्र माह की पूर्णिमा को ही हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। हनुमान को बजरंगबली, पवन पुत्र, अंजनी पुत्र के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार हैं। हनुमान भक्तों के लिए ये दिन खास महत्व रखता है।
इस दिन भक्त बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। हनुमान मंदिरों की विशेष सजावट की जाती है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को बधाई संदेश भी भेजते हैं। इस हनुमान जयंती पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जरूर भेजें ये खूबसूरत बधाई संदेश और दें इस पर्व की शुभकामनाएं।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना,
तुम रक्षक काहू को डरना।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं

करो कृपा मुझ पर है हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम।
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है,
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकट मोचन वो हनुमान है
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाए तुम,
पड़ी जब मुश्किल, राम और लक्ष्मण को बचाए तुम।
आओ अब आ भी जाओ पवन पुत्र, हम तुम्हे बुलाते हैं,
अब तो दे दो दर्शन भगवन, ज्योत हम जलाते हैं।
Happy Hanuman Jayanti

जिनके मन में है श्रीराम,
जिनके तन में हैं श्री राम।
जग में सबसे हैं वो बलवान,
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान।
जय श्रीराम... जय हनुमान
हनुमान जयंती की मंगलमय शुभकामनाएं

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर,
जय कपीस तिहूँ लोक उजागर,
राम दूर अतुलित बल धामा,
अंजनिपुत्र पवन सूत नाम।
Happy Hanuman Jayanti

बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
राम जी के चरणों में ध्यान होता है,
इनके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रभु मुझ पर दया करना,
मैं तो आया हूं शरण तिहारी।
तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,
जब-जब देखूं मैं जाऊं बलिहारी।
हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
