Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Akshaya Tritiya 2023 Wishes: इन संदेशों के साथ भेजें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को आखा तीज और अक्ती के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन कमाए गए पुण्य का कभी क्षय नहीं होता है। स्वयंसिद्ध मुहूर्त होने की वजह से यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी करना शुभता का प्रतीक मानते हैं।

लक्ष्मी माता के आशीर्वाद से सजे ये खूबसूरत संदेश भेजें और खुशियां बांटें।

1.
इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे,
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें।
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए,
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

2.
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्यौहार,
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।

3.
सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां है आई
देने आपके परिवार को खुशियां और अक्षय तृतीया की बधाई
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

4.
लक्ष्मी माता का नूर आप पर बरसे,
हर कोई आपसे लोन लेने को तरसे,
भगवान आपको दे इतना धन,
कि आप चिल्लर को तरसे...
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई।

5.
आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
संकटों का नाश हो,
शांति का वास हो,
हैप्पी अक्षय तृतीया

6.
हर काम पूरा हो,
कोई सपना न अधूरा हो,
धन-धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन,
घर में हो लक्ष्मी का आगमन,
अक्षय तृतीया की बधाई।

7.
कामयाबी कदम चूमती रहे,
खुशियां आस पास घूमती रहे,
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्यौहार।



Click it and Unblock the Notifications
